पूर्व जन्म से जुड़ी कई कहानियां हमने सुनी हैं, लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि आखिर किस वजह से हमें अपने पूर्वजन्म की बातें याद नहीं रहती हैं। हमारा दिमाग कुछ ही बातों को लंबे समय तक याद रख सकता है, जबकि कुछ बातों को वह थोड़े समय के बाद भूल जाता है। इस तरह हम अपने पूर्व के जन्म की बातों को भी भूल जाते हैं। कहा जाता है कि वर्षों तक कई योनियों से गुजरने के बाद हमें मनुष्य योनि प्राप्त होती है। मनुष्य रूप में जन्म लेना ही हमें दोबारा से जन्म और मरण के चक्कर से बाहर निकाल सकता है। अपने आप को ईश्वर को समर्पित कर मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है।
वहीं हम अपने पिछले जन्मों की बातों को याद क्यों नहीं रख पाते। पिछले जन्म में हम क्या थे और हमने उस जन्म में क्या-क्या किया इन सभी बातों का जवाब मानव पहले से ही ढूंढ़ते आया है। इसके पीछे आज तक कई तर्क दिए जाते हैं, लेकिन आज हम आपको इसकी सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर वाकई में किन कारणों से हम अपने पिछले जन्म को याद नहीं रख पाते।
 Image Source :http://www.alwayzlucid.com/
Image Source :http://www.alwayzlucid.com/
ये हैं प्रमुख वजहें-
1. वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले जन्म की बातों को याद न रख पाने के पीछे ऑसीटॉसिन नामक कैमिकल की अहम भूमिका है। यह कैमिकल गर्भधारण और गर्भवती महिला से जुड़ा हुआ है। यह कैमिकल गर्भधारण के दौरान ही मां के गर्भ से निकल जाता है, लेकिन अगर यह तत्व मां के गर्भ से ही शिशु के साथ आ जाए तो उसे अपने पिछले जन्म की सभी बातें याद रहती हैं।
 Image Source :https://thetruthbutterfly.files.wordpress.com/
Image Source :https://thetruthbutterfly.files.wordpress.com/
2. प्राकृतिक कारण
मनुष्य की प्रकृति बुरी बातों को भूल जाने की होती है। साथ ही पिछले जन्म की बुराई और दर्द जितना जल्द ही दिमाग से चला जाए उतना ही बेहतर होता है। जैसे पिछले जन्म में दुर्घटना से मरे व्यक्ति को यदि पिछले जन्म की बातें याद रहें तो वह अपने नए जीवन में भी दुर्घटना न हो इसलिए डरता ही रहेगा।
