होगवीड नामक यह पौधा है जहरीले सांप जैसा, छूने भर से खतरे में पड़ जाती है जान

0
656
people may lose their life even by touching this toxic plant named hogweed cover

दुनिया में पेड़-पौधों की अनगिनत प्रजातियां मौजूद हैं, इनमे कुछ पेड़ ऐसे भी हैं जिनको छूने मात्र से आप खतरे में पड़ जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पौधे के बारे में जानकारी दे रहें हैं। देखा जाएं तो पेड़ हमेशा ही मानव जाति के लिए उपयोगी रहें हैं।

कागज़ से लेकर फर्नीचर तक सभी कुछ पेड़ों की सहायता से ही बनता है, पर कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जो मानव के लिए खतरा हैं। आज हम आपको जिस पेड़ के बारे में जानकारी दे रहें हैं, वह असल में एक जहरीला पेड़ है। यह पेड़ इतना जहरीला है कि इसको हाथ से छूने मात्र से आपके हाथ पर फफोले पड़ सकते हैं। आइये जरा विस्तार से इस पेड़ के बारे में जानते है।

people may lose their life even by touching this toxic plant named hogweedimage source:

सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस जहरीले पेड़ का नाम “होगवीड” है। यह पौधा गाजर घास की प्रजाति का पौधा होता है। यह आकार में ज्यादा बड़ा तो नहीं होता पर कोबरा सांप की तरह खतरनाक होता है। होगवीड पौधे का वैज्ञानिक नाम “हेरकिलम मेंटागेजिएनम” है। यह पौधा पेंनसेल्वेनिया, हेम्पशायर, वाशिंगटन और ओहियो में पाया जाता है। इस पौधे को अगर कोई गलती से छू ले तो उसके हाथों में फफोले पड़ जाते हैं और उनमें मवाद भर जाता है।

कई बार तो इस पौधे को छूने के 48 घंटे बाद इसका कुछ ऐसा असर होता है कि इंसान को सही होने में कई वर्ष का समय लग जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस पौधे को छूने से मनुष्य की आंखों की रोशनी चली जाती है। डॉक्टरों के मुताबिक इस पौधे के चुने से होने वाली इंफेक्शन से बचाव हेतु फिलहाल कोई भी दवा नहीं बन पाई है । दरअसल होगवीड नामक इस पौधे में “सेंसटाइजिंग फूरानोकौमारिंस” नाम का रसायन होता है जो कि सांप के जहर से भी ज्यादा खतरनाक होता है। यही कारण है कि यह पौधा सांप की तरह ही खतरनाक माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here