इंडिया नामक महिला की मदद करने वाली महिला को ढूंढ रहें हैं लोग, जानें इस घटना के बारे में

0
348
इंडिया

 

कभी-कभी ऐसे अजनबी लोग हमारी मदद कर जाते हैं, जिनके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते हैं, हाल ही में मददगार बनी एक ऐसी महिला की खोजबीन काफी जोरशोर से चल रही है। जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला की खोजबीन काफी जोरशोर से चल रही है। इस महिला का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। असल में हुआ यह था कि मैनचेस्टर में एक महिला ने एक लड़की को 85 पाउंड यानि लगभग 7032 रूपए देकर ट्रेन का टिकट दिलाने में उसकी आर्थिक मदद की थी, पर यह महिला में कौन थी इस बात का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। इस अनजान मददगार महिला की खोज अब उस लड़की की मां कर रही है, जिसको ट्रेन के टिकट के लिए महिला ने पैसे दिए थे। आइए अब आपको बताते हैं इस पूरे प्रकरण के बारे में।

इंडियाImage Source:

असल में हुआ यह था कि 16 वर्षीय “इंडिया ब्लेनकोर” नामक लड़की की ट्रेन छूट गई थी। उस समय इंडिया ग्रेटर मैनचेस्टर के स्टॉकपोर्ट से ब्रिस्टल जा रही थी। जब इंडिया अगली ट्रेन को पकड़ने के लिए गई तब उसको पता लगा कि उसका टिकट इस ट्रेन के लिए मान्य नहीं है। उस समय एक अनजान महिला ने इंडिया की आर्थिक सहायता की और उसको ट्रेन के टिकट के लिए पैसे दिए। इंडिया की मां एन्ड्रिया ब्लेनकोर इस बारे में बताती हुई कहती हैं कि “वह महिला बच्चों के साथ में यात्रा पर थी। उसी महिला ने इंडिया की सहायता की पर इंडिया के पास समय नहीं था, इसलिए वह उसका नाम नहीं जान पाई। इंडिया ने उस महिला को 15 पाउंड लेने को कहा, पर उसने लेने से ही इंकार कर दिया। यदि वे इस खबर को पढ़ रही होंगी, तो वे समझ सकती हैं कि हम लोग उस महिला के कितने आभारी हैं।”, आपको हम बता दें कि इंडिया की मां ने अपनी फेसबुक वॉल पर इस खबर को लिख कर लोगों से अपील की है कि वें इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह पोस्ट उस महिला तक पहुंच जाएं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पोस्ट को अब तक करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here