पौराणिक कथाओं, जैसे रामायण में आपने सुना ही होगा कि कुंभकरण छह महिने सोता था तो छह महिने जगता था पर क्या आप जानते है कि ऐसा गांव है जहां का हर इंसान महिनों तक सोता है।आपको जानकर भले ही हैरानी होगी, पर ये बात बिल्कुल सत्य है। उत्तरी कजाकिस्तान में बसा कलाची गांव में, जहां पर लोग महीनों तक सोते रहते हैं। इस गांव में यह आश्चर्यचकित घटना पुरानी नहीं बल्कि पिछले चार सालों से देखने को मिल रही है। वैज्ञानिक भी इसका सही हल खोज नहीं पाये है। इतने महीनों तक सोना इस गांव के लोगों के लिए सबसे बड़ी और एक रहस्यमयी बीमारी बन चुकी है।
 Image Source:
Image Source:
यहां के लोगों को खुद पता नहीं होता कि उन्हें कब सोना है कब जागना है। ये लोग काम करते-करते अचानक से ही सो जाते है। फिर इनकी नींद कुछ पल या घटों की नहीं बल्कि महिनों की होती है। इसे नींद की बीमारी का नाम दिया जाये या फिर कोई रहस्यमयी बीमारी, पर इस गांव को लोग ‘स्लीपी हॉलो’ के नाम से जानने लगे है।
 Image Source:
Image Source:
इस बीमारी का कारण खोजने में लगी टीमों ने बताया है कि यहां के लोगों के दिमाग में अचानक से किसी तरल पदार्थ की मात्रा का उत्पादन तीव्र गति से होता है। यह मात्रा इतनी तेजी से कैसे बढ़ जाता है, इसका कारण अज्ञात है। इसके अलावा इसकी वजह प्रदूषित पानी भी हो सकता है। पर डॉक्टर्स इस बात को भी नाकार रहें हैं।
बात कुछ भी हो पर यहां के लोग इसकी चपेट में आकर काफी परेशान है। कजाकिस्तान के इस गांव में इस बीमारी की शुरूआत अप्रैल 2010 से हुई थी। तब से इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस गांव में रहने वाले लोगों की 14% आबादी अब तक इस बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल हैं। जिसके चलते बच्चे अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पा रहें हैं, क्योंकि वो कभी भी सो जाते हैं।
