समुद्र में मिला दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी क्लियोपेट्रा के महल का इतिहास..

0
630

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए कुछ राज आज भी धरती की गोद में समाए हुए है जिनमें से कुछ के रहस्यों को खोज निकाला गया है तो कुछ आज भी दफन पड़े हैं, ऐसी ही एक महल की खोज ने क्लियोपेट्रा के इतिहास को फिर से ताजा कर दिया है। मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा अपने समय की सबसे खूबसूरत और सबसे अमीर औरत के रूप में जानी जाती थी। उनका जीवन काफी रहस्यों से भरा हुआ था। क्लियोपेट्रा की मौत के बाद उनका पूरा राज्य सुनामी और भूकम्प के प्रकोप से समुद्र की गोद में समा गया।

water1image source :

सागर में दफन हुआ महल…
करीब 1400 साल पहले रानी क्लियोपेट्रा की मौत के बाद उनके राज्य का अंत प्राकृतिक आपदा का कारण बना। जिससे पूरा राज्य और महल भूमध्य सागर की गोद में समा गया। जो कई हजार सालों तक इसकी अंदर ही पड़े रहें।

क्या है क्लियोपेट्रा की कहानी
क्लियोपेट्रा के बारे में बताया जाता है कि 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र पर इन्होनें शासन किया था। वह मिस्र पर शासन करने वाली अंतिम शासिका थीं। रानी क्लियोपेट्रा की उम्र जब 17 वर्ष की थी, तभी उनके पिता की मौत हो गई थी। पिता की लिखी वसीयत के अनुसार वहां का शासन का कार्यभार दो हिस्सों में बांटा गया। जो क्लियोपेट्रा तथा उनके छोटे भाई को मिला था। ग्रीक परिवार में जन्मी रानी क्लियोपेट्रा काफी खूबसूरत और अमीर होने के कारण ‘क्वीन ऑफ किंग’ के नाम से जानी जाती थीं। उनके जीवन में मार्क एंथोनी और जूलियस सीजर नाम के दो शक्स आए थे। जिनके साथ उनके संबंध काफी चर्चित रहें। इनकी मृत्यु किसी जहरीले जानवर के काटने से हुई थी।
समुद्र के अंदर की खोजबीन के बाद मिले महल में कई कलाकृतियों के साथ देवी आइसिस और लाल ग्रेनाइट वाले पिलर्स के अवशेष मिले हैं। यहां दो स्फिंक्स मिले हैं जो उनमें से एक उनके भाई का और दूसरा उनके पिता का हो सकता है। महल के अंदर मिली सामग्रियों में उनके गहनों से लेकर, हेयर पिन, रिंग और कप, गिलास भी मिले थे। इसके अलावा महल में लगने वाले रेड इजिप्शियन ग्रेनाइट से बने 60 से भी ज्यादा पिलर्स मिलें हैं, जिन पर काफी अच्छी तरह से नक्क्शी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here