मनोज तिवारी के गाने पर नाइजिरिया के लड़के ने मचा दी धूम

0
611
नाइजीरियन सिंगर सैम्युअल

इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने एंव एलबम्स इतने चर्चित हो रहे हैं कि ये अब बॉलीवुड सॉन्ग्स को भी मात देने से पीछे नही हट रहे हैं। अभी हाल ही में मनोज तिवारी द्वारा गया हुआ गाना ‘रिंकिया के पापा’ सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि हर तरफ लोगों की जुबान पर यह गाना छाने लगा। जबकि इसी गाने को मनोज तिवारी ने साल 2002 में भी गाया था। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये गाना उस समय इतना चर्चित नही हुआ जितना की अब धूम मची रहा है। अभी यह गाना पॉपुलर ही हुआ था कि नाइजीरियन सिंगर सैम्युअल ने भी इस गाने पर अपना नया वर्जन देकर चारों ओर वाह वाही लूट ली।

नाइजीरिया का यह लड़का इन दिनों इंडिया में काफी धूम मचा रहा है। बचपन से ही बॉलीवुड और भोजपुरी गानों के शौकिन रहे सैमयूअल ने ‘रिंकिया के पापा’ का नया वर्जन क्रिएट किया है। वो अक्सर इसके म्यूजिक को अपने स्टाइल में क्रिएट करते रहते हैं।

नाइजीरियन सिंगर सैम्युअल

सैमुअल के इंडिया में आने का कारण –

साल 2010 सैमुअल पहली बार इंडिया अपने कैंसर के इलाज के लिए आये थे। जिस दौरान उन्हें अपना एक हाथ खोना पड़ा। कैसर से हाथ तो चला गया लेकिन इंडिया के प्रति बढ़ता प्रेम उनसे रोका नही गया। और दोबारा अपना देश छोड़कर 2012 में इंडिया वापस आ गए। और यही पर रहकर आगे की पढ़ाई करने लगे। कॉलेजों में थोड़ा बहुत रैप वगैरह करते थे, लेकिन इंडियन गानों प्रति बढ़ती दिलचस्पी नें उन्हें भारतीय गानों के प्रति ज्यादा प्रेरित किया। जिसके चलते अपने पंसदीदा भारतीय गानों को नाइजीरियन अंदाज में परफॉर्म करने लगे। कॉलेज में वो एक अच्छे गायक के रूप में पहचाने जाने लगे। जिसको देख उन्होनें कुछ और करने की सोची। और यहां से सैमुअल का बॉलीवुड से लेकर रीजनल गानों को रीमिक्स करने का सफर शुरू हुआ।

सैमुअल के इंडिया में आने का कारण

सैमुअल के इस गाने को अब तक यूट्यूब में 2,537,203 बार देखा जा चुका है। और अपना नंबर लगातार बढ़ाते भी जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here