अब नजर आएंगे 4 और मोदी

0
417

आपको जान कर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि अब आपको दुनिया में चार और मोदी नजर आएंगे। इसका पूरा श्रेय मैडम तुसाद म्यूजियम को जाता है। तुसाद ने 28 अप्रैल को पीएम मोदी की वैक्स की प्रतिमा को अपने म्यूजियम में शामिल किया है।

आपको बता दें कि मोदी की मोम की प्रतिमा बनने के बाद इसे मोदी के सामने पेश किया था, फिर वो प्रतिमा लंदन पहुंची थी। लंदन के अलावा मोम की प्रतिमा सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और बैंककॉक के म्यूजियम में भी रखी गई है। लंदन स्थित तुसाद म्यूजियम की इस प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 28 अप्रैल को इसे दर्शकों के सामने पेश किया गया, जहां इसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। इस दौरान लोग वैक्स के स्टैचू के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त दिखे और भारतीय लोगों की खुशी तो देखने लायक थी। बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने लंदन में लोगों को संबोधित भी किया था।

modi-wax-figure_650x400_81461151372Image Source :http://i.ndtvimg.com/

तो इसलिए बना मोदी का वैक्स स्टैचू

तुसाद म्यूजियम तक पहुंचना कोई आसान काम नहीं है। लोगों की मांग और सिफारिश के आधार पर यहां वैक्स स्टैचू बनाया जाता है। मोदी की प्रतिमा बनाने का फैसला तब लिया गया जब मोदी ब्रिटेन के दौरे के लिए आए थे। उस दौरे के दौरान मोदी को सुनने लंदन के वेंबले स्टेडियम में 60 हजार लोग पहुंचे थे। लोगों पर पड़े इस प्रभाव को देखते हुए मोदी की प्रतिमा बनाने का फैसला लिया गया।

जानें कितना मुश्किल था मोदी की प्रतिमा बनाना

Narendra-ModiImage Source :http://42oc8s44z7io31gmwz1h6opg.wpengine.netdna-cdn.com/

मोदी की प्रतिमा बनाने में तीन से चार महीने लगे और 150 किलो की क्ले का इस्तेमाल हुआ। इसके अलावा प्रतिमा का मेकअप, बाल, स्किन टोन को मैच करने में काफी मेहनत लगी। आपको जान कर हैरानी होगी कि स्टैचू के कपड़े और उसकी पोजीशन मोदी ने खुद तय की थी। इस पर म्यूज़ियम से जुड़े मिस तबाथ पेटिट का कहना है कि मोदी की स्माइल को मैच करने में सबसे ज्यादा मुश्किल आई। प्रतिमा की स्किन टोन, बालों और स्माइल को कायम रखने के लिए रोजाना मेकअप टीम दर्शकों के आने से पहले टच अप करती थी।

modi-2-1461896238Image Source :http://resize.indiatvnews.com/

भारत के दिग्गज नेताओं के साथ मोदी की प्रतिमा लगी है। इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी के बाद तुसाद में यह भारत के तीसरे राजनीतिक हस्ती की प्रतिमा है। यह प्रतिमा मोदी की लोकप्रियता को भी दर्शाती है और इसी के साथ ये भारत की विश्व स्तर पर छवि को चार चांद भी लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here