बिकनी संग बिंदी गजरा का श्रंगार कर स्टेज पर उतरी यह मिस यूनिवर्स

0
381

वर्ष 1952 में कैलिफोर्निया में विश्व की सबसे पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से इंद्राणी रहमान दुनिया के सामने आई। उन्होंने रैम्प में उतरते ही लोगों का मन मोह लिया। दरअसल उन्होंने बिकनी राउंड में बिकनी के ऊपर बिंदी और गजरा पहनकर भारत की संस्कृति की छाप छोड़ी। इस प्रतियोगिता में सबकी आंखें उनकी खूबसूरती पर ही टिकी हुई थी। लेकिन इस प्रतियोगिता में वह जीत नहीं पा सकी और फिर उन्होंने उसी साल मिस इंडिया का खिताब जीत कर लोगों के सामने खुद की एक पहचान बना ली। मिस इंडिया का खिताब जितने वाली इस माॅडल की उम्र तब महज 22 साल थी और वह एक बच्चे की मां भी बन चुकीं थीं।

indrani-rahman-miss-universe-1952-6Image Source :https://sangeethas.files.wordpress.com/

इंद्राणी का जन्म चेन्नई में हुआ था। उन्हें क्लासिकल नृत्य का काफी शौक था। जिनमें कुचिपुड़ी, ओडिशी, कथकली और भरतनाट्यम जैसे नृत्य खास है। इंद्राणी ने मात्र 9 साल की उम्र में क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग शुरू की थी। वर्ष 1961 में उन्होंने एशिया सोसाइटी के नेशनल टूर में हिस्सा लिया था। उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति और जवाहरलाल नेहरू के सामने भी परफाॅर्म किया था। बता दें कि मात्र 15 साल की उम्र में वह मुस्लिम आर्किटेक्ट हबीब रहमान से शादी कर चुकीं थीं।

1967012_f520Image Source :https://usercontent1.hubstatic.com/

इंद्राणी साल 1976 में अमेरिका में सेटल हो चुकीं थीं। वहां पर वह क्लासिकल डांस को विश्वभर में फैलाने पर ध्यान देने लगी। इसके बाद वह न्यूयाॅर्क के जुलियार्ड स्कूल में बतौर डांस टीचर बच्चों को डांस सिखाने लग गईं। उन्हें 1969 में पद्मश्री पुरस्कार और 1981 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।

indrani-rahman-miss-universe-1952-_1463642760_725x725Image Source :http://media.indiatimes.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here