रास्ता भूलने पर महिलाओं की अपेक्षा पुरुष जल्दी ढूंढ लेते हैं शार्टकट

0
341
महिलाओं

आमतौर पर देखा जाता हैं कि जहां बात रास्ता ढूंढने या फिर गाड़ी चलाने की आती है तो लड़कियों की कुशलता पर संदेह होन लगता है। माना जाता है कि इन दोनों कामों में पुरुष महिलाओं से अच्छे होते है। ऐसा हम नही कह रहे बल्कि हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में हुई एक रिसर्च में साबित हुआ है। इस रिसर्च के बाद सामने आए परिणामों से पता चला है कि जब किसी स्थान पर जाने की बात हो तो महिलाओं की तुलना में पुरुष उस जगह आसानी से पहुंच जाते हैं, जबकि महिलाओं को उस जगह को याद करके वहां पहुंचने में ज्यादा परेशानी आती है। इसका एक कारण यह बताया गया कि जगह याद न आने पर पुरुष कोई न कोई जुगाड़ या शार्टकट अपनाकर मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं, मगर महिलाएं इस काम में पीछे रह जाती हैं।

इस रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों को दो अलग अलग ग्रुप्स में बांट दिया और उनके साथ एक एक्सपेरिमेंट किया। इस एक्सपेरिमेंट में इन लोगों को कंप्युटर पर एक वर्चुअल भुलभलैया की गेम खिलाई गई। जिसमे इनको इस भुलभलैया से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढने के लिए कहा गया। इन ग्रुप्स में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे।

पुरुषों ने मारी बाजी –

पुरुषों ने मारी बाजीImage source:

मेमोरी और कॉग्निशन में छापी गई रिपोर्ट में बताया गया कि इस टेस्ट के नतीजों में यह पाया गया कि रास्ता न ढूंढ पाने की सूरत में पुरुषों ने जैसे तैसे शॉर्टकट लगाकर रास्ता ढूंढ लिया। जबकि उनके मुकाबले महिलाओं ने किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल नही किया बल्कि सोच समझ कर धीरे धीरे बाहर निकलने का रास्ता खोजा। इस रिसर्च से साबित हुआ कि रास्ता ढूंढने में पुरुषों का दिमाग महिलाओं की तुलना में काफी अधिक और तेज चलता है।

कई महिलाएं खो गई –

कई महिलाएं खो गईImage source:

टेस्ट के दौरान पाया गया कि बहुत सी महिलाएं भुलभुलैया से निकलने का रास्ता ढूंढ नही पाई और वहीं यहां वहां घूमती रह गई। विशेषज्ञों के अनुसार महिलाएं रास्ते की सही लेआउट को समझ नही पाई। इसके शोध के आधार पर यह भी अंदाजा लगाया कि एरियल व्यू और किसी अन्य पेचीदा मैप को सुलझाने में भी पुरुष अधिक कारगर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here