गाड़ी की जगह JCB मशीन पर विदा हुई दुल्हन, जानिए इस पूरे मामले के बारे में

-

वैसे तो आजकल सभी दुल्हन को गाड़ी में विदा करते हैं पर हालही में दुल्हन विदाई का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसको जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आपको बता दें कि यह मामला कर्नाटक के पुत्तूर क्षेत्र से सामने आया है। इस क्षेत्र में एक अलग ही बारात देखने को मिली। दरअसल यहां दूल्हा दुल्हन को किसी गाड़ी या डोली में लेकर नहीं गया बल्कि वह दुल्हन को JCB मशीन पर बैठा कर अपने घर लेकर गया। इस बारात को देखने वाले लोग भी हैरान थे। इस दौरान लोगों ने विदाई के समय की कुछ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसके बाद ये तस्वीरें वायरल हो गई। आखिर दुल्हन को दूल्हा JCB मशीन पर ही विदा करके क्यों लेकर गया। इसके पीछे के कारण को जानने के लिए हम आपको अब विस्तार से इस खबर के बारे में बता रहें हैं।

दुल्हनImage source:

कर्नाटक के पुत्तूरक्षेत्र में हुई इस शादी में दुल्हन की विदाई को देखकर सभी हैरान रह गए। दुल्हन को विदाई के समय डोली या गाड़ी के स्थान पर JCB मशीन पर विदा होते देख सभी हैरत में थे। सभी लोग यह सोच रहें थे कि दुल्हन को JCB पर क्यों विदा किया जा रहा है। असल में दूल्हा चेतन कुमार संतयार गांव का निवासी है तथा पेशे से JCB ड्राइवर है। चेतन का विवाह पास ही के गांव परपुंजा की निवासी ममता देवी से हुआ है। अपने विवाह से पहले ही चेतन कुमार ने यह फैसला किया था कि वे अपनी दुल्हन को डोली या गाड़ी में नहीं बल्कि JCB में लाएगा।

अपने विवाह में चेतन ने JCB को अच्छे से सजाया तथा उसको लेकर लड़की के गांव में पहुंचा। विवाह पूरा होने के बाद चेतन कुमार ने अपनी पत्नी को JCB पर ही बैठाया तथा उस पर अपनी पत्नी को उसके गांव से विदा करा के लाया। पहले दुल्हन JCB मशीन के आगे बैठी थी तथा चेतन कुमार JCB को चला रहे थे। बाद में चेतन के दोस्त ने JCB को संभाला तथा चेतन अपनी पत्नी के साथ आगे बैठे। इस प्रकार से दोनों साथ में ही घर पर पहुंचे। इस अजीबो गरीब विदाई की तस्वीरें लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसके बाद वे काफी वायरल हुई।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments