जानिए जून 2017 में भारत में घटी इन घटनाओं के बारे में

0
652
Know about the events that happened in june 2017 cover

 

2017 के इस बीतते समय में हम आपको अवगत करा रहें हैं भारत में हुईं कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में। इसी क्रम में हम आपको जून माह में घटी 2017 की घटनाओं के बारे में यहां बता रहें हैं। इन घटनाओं से जुड़ी जानकारी का उपयोग जहां आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाने में कर सकते हैं वहीं प्रतियोगिया परीक्षाओं की तैयारी में लगे विद्यार्थी भी इस जानकारी से लाभांवित हो सकते। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इन सभी घटनाओं के बारे में।

1 – ममता बनर्जी ने किया था “कन्या प्रकल्पा” योजना का प्रारंभ –

Know about the events that happened in june 2017 1image source:

आपको बता दें कि 2017 के जून माह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने “कन्या प्रकल्पा” योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में लड़कियों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। इस योजना में लड़कियों को इनाम के तौर पर नकद राशि भी दी जाती थी। इस योजना में करीब 32 करोड़ रुपये सीधे गरीब तथा जरूरतमंदों के खाते में डाले गए थे। 16 हजार स्कूलों तथा अनेक संस्थाओं ने इस योजना में अपनी भागीदारी दी थी।

2 – धनराज पिल्लै को “भारत गौरब” पुरूस्कार –

Know about the events that happened in june 2017 2image source:

भारतीत हॉकी टीम के कप्तान धनराज पिल्लै को तो आप जानते ही होंगे। जून 2017 में उनको “भारत गौरव” पुरस्कार से समान्नित करने की घोषणा की गई थी। यह सम्मान उनको एक अगस्त को दिया गया था। आपको बता दें कि “भारत गौरव” पुरस्कार “ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब” का सर्वोच्च पुरस्कार है। धनराज पिल्लै ने 15 वर्ष से ज्यादा का समय भारतीय हॉकी टीम को दिया और वे हमेशा हॉकी टीम के बेहतरीन खिलाड़ी रहें थे। उन्होंने चैम्पियंस ट्राफी, 4 बार ओलंपिल खेलों तथा वर्ल्ड कप में भारत की हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

3 – अक्षय, सलमान और शाहरुख फोर्ब्स की सूचि में हुए थे शामिल –

Know about the events that happened in june 2017 3image source:

आपको बता दें कि फोर्ब्स मैगज़ीन ने ऐसे 100 सिलेब्रिटीज की सूची जारी की थी जो सबसे ज्यादा मेहनताना लेते हैं। इस सूची में सिलेब्रिटीज की 1 जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच की कमाई को लिया गया है। इस सूची में बॉलीवुड के तीन स्टार्स भी शामिल थे। इनका नाम अक्षय कुमार, सलमान खान तथा शाहरुख खान था। शाहरुख खान का नाम इन तीनों में से सबसे पहले था। उनकी संपत्ति को करीब 38 मिलियन डॉलर आंका गया था।

4 – मानुषी छिल्लर बनी थी “मिस वर्ल्ड इंडिया” –

Know about the events that happened in june 2017 4image source:

25 जून 2017 को मानुषी छिल्लर को “फेमिना मिस इंडिया” बनी थीं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने दिल्ली सहित अन्य राज्यों की सुंदरियों के साथ हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में मानुषी को “मिस फोटोजेनिक” नाम भी दिया गया था। आपको बता दें कि मानुषी एक मैडिकल की विद्यार्थी हैं और वे भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा है।

5 – पृथ्वी-द्वितीय मिसाइल का परिक्षण हुआ था सफल –

Know about the events that happened in june 2017 5image source:

जून 2017 में परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी द्वितीय मिसाइल का परिक्षण ओडिसा में सफल हुआ था। यह परिक्षण ओडिसा के चांदीपुर रेंज में किया गया था। पृथ्वी-द्वितीय मिसाइल 350 किमी की मार्क क्षमता वाली मिसाइल है और 500 किग्रा. से 1000 किग्रा. के आयुध को ले जाने में सक्षम है। पृथ्वी-II मिसाइल को 2003 में भारत के सशस्त्र बल में शामिल किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here