2017 के इन अंतिम दिनों में हम आपको बता रहें हैं अक्टूबर 2017 की वे प्रमुख घटनाएं जो भारत में चर्चा का विष्य बनी थी। ये सभी घटनाएं न सिर्फ आपको इस वर्ष के बीते समय को याद दिलाएंगी बल्कि आपका ज्ञानवरदहं भी करेंगी। आइये अब हम आपको विस्तार से बताते हैं अक्टूबर 2017 को भारत में घटी इन घटनाओं के बारे में।
1 – मरणोपरांत पत्रकार गौरी लंकेश सम्मानित
 image source:
image source:
पत्रकार गौरी लंकेश की मृत्यु के बाद उनकी मौत की चर्चा काफी समय तक मीडिया में बनी रही थी। गौरी लंकेश को अक्टूबर 2017 में मरणोपरांत “अन्ना पोलितकोवस्काया अवार्ड” से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि इस अवार्ड को पाने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं। 5 सितंबर 2017 को अज्ञात लोगों ने गौरी को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।
2 – शर्मीला टैगोर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
 image source:
image source:
25 अक्टूबर को मशहूर अदाकारा रहीं शर्मीला टैगोर को “पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री” की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड उनको दिल्ली के सिरी फोर्ट सभागार में दिया गया। इस अवार्ड को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी तथा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने हाथों दिया था। सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए शर्मीला टैगोर को यह अवार्ड दिया गया था।
3 – मुकेश अंबानी बने भारत के सबसे धनवान व्यक्ति –
 image source:
image source:
अक्टूबर 2017 में चर्चित पत्रिका फोर्ब्स ने अपनी वार्षिक लिस्ट “इंडिया रिच लिस्ट” निकाली थी। जिसमें उन्होंने मुकेश अंबानी को लगातार 10वें वर्ष में भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पहले नंबर पर रखा था। दूसरी और लिस्ट में देश की सबसे बड़ी तीसरी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के अज़ीम हाशिम प्रेम जी दूसरे नंबर पर थे।
4 – निर्देशक कुंदन शाह का निधन
 image source:
image source:
अक्टूबर 2017 में लेखक और निर्देशक कुंदन शाह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उस समय वे 66 वर्ष के थे। कुंदन शाह ने “जाने भी दो यारों”, “हम तो मुहब्बत करेगा” जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने नुक्कड़’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे टीवी सीरियल भी बनाये थे। आपको बता दें कि देश में “असहिष्णुता” के मुद्दे पर जिन नामी-गिरामी लेखकों व साहित्यकारों ने अपने पुरूस्कार लौटाए थे उनमें कुंदन शाह का नाम भी शामिल था।
