इरफान पठान हुए 31 साल के

0
384

आज इरफान पठान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज वे 31 साल के हो गए हैं। इरफान का जन्म 27 अक्टूबर 1984 को गुजरात के बढ़ौदा में हुआ था। इरफान के फैन जन्मदिन पर उन्हें कई तरह से शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

इरफान का भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान रहा है। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर में 29 टेस्ट क्रिकेट और 73 एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले हैं। इरफान पठान पर सबका ध्यान तब गया जब उन्होंने पकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 क्रिकेट में 9 विकेट लिए थे। जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट में स्थान मिल गया था। इरफान का पहला दौरा ऑस्ट्रेलिया का था। जिसमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here