दुनिया के साथ कदम बढ़ाती भारतीय महिलाएं

0
309

भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। ऐसा शायद ही कोई हो जो इस बात से इंकार करे। लगभग हर क्षेत्र में भारतीय महिलाएं अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस बात को मानती है। बीबीसी ने दुनिया की 100 एस्पिरेशनल महिलाओं की लिस्ट जारी की है, जिनमें 7 महिलाएं भारतीय हैं।
इस लिस्ट में गायिका आशा भोंसले, टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा, सीनियर फिल्म एक्ट्रेस कामिनी कौशल, स्मिृति नागपाल, कनिका टेकरीवाल, मुमताज़ शेख और रिम्पी कुमारी जैसे नाम शामिल हैं।

आप यह जानना चाहेंगे कि इन महिलाओं को किस आधार पर यह सम्मान मिला है, लेकिन पहले यह जानें कि इस लिस्ट का सेलेक्शन किन क्षेत्रों में काम करने पर होता है –

– वर्ल्ड पॉलिटिक्स
– साइंस
– एंटरटेनमेंट
– इन्सपिरेशनल वर्क

1. आशा भोंसले
आशा भोंसले की मखमली आवाज़ के सभी कायल हैं। उनके द्वारा गाए गाने आज भी हर किसी की जुबां पर हैं। चाहे वह उमराव जान फिल्म की गजल इन आंखों की मस्ती के दीवाने हजारों हैं… हो या फिल्म यादों की बारात का गाना चुरा लिया है तुमने जो दिल को… जैसे अनेक गाने हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। आशा भोंसले ने 1943 में अपने सिंगिंग करियर की शुरूआत की थी। तब से आज तक वह हज़ारों गाने गा चुकी हैं। बीबीसी ने आशा भोसले को सिंगिंग लीजेंड करार दिया है।

Asha-BhosleImage Source: http://khoobsurati.com/

2. सानिया मिर्जा
क्रिकेट के बाद सानिया मिर्जा देश की सबसे मशहूर स्पोर्ट्स स्टार हैं। वह भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की बेहतरीन टेनिस प्लेयर हैं। अब तक वह टेनिस में कई ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसी साल वे पहली भारतीय महिला प्लेयर बनीं जिन्होंने डब्लूटीए टाइटल जीता। वे डबल्स कैटेगरी में नंबर वन प्लेयर बनीं। डबल्स में उनकी पार्टनर मार्टिना हिंगिस हैं।

Sania-mirzaImage Source: http://khoobsurati.com/

3. कामिनी कौशल
कामिनी कौशल ने 1946 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत की थी। उनकी फिल्म नीचा नगर को 1946 में कांस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला था। तब से आज तक वह फिल्मों में कार्यरत हैं। शाहरुख़ खान की फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस में भी उन्होंने काम किया था। 2014 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Kamini-KaushalImage Source: http://khoobsurati.com/

4. स्मृति नागपाल
स्मृति साइन लैंग्वेज की एक्सपर्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। भारत में बोल या सुन नहीं सकने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। जिनके लिए 25 साल की स्मृति ‘अतुल्यकला’ नाम की संस्था चलाती हैं। उनकी वेबसाइट से ऐसे लोगों के लिए काफी जानकारी ली जा सकती है। वे कहती हैं, मेरे दोनों भाई और बहन न बोल सकते हैं और न सुन सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से बातचीत मैं बहुत कम उम्र से ही कर रही हूं। जब वह 16 साल की थीं तो उन्हें एनएडी ने ‘वर्ल्ड डिसएबेलिटी डे’ पर इंटरप्रिटेशन के लिए बुलाया था। अपने क्षेत्र में स्मिृति का योगदान काबिले तारीफ़ है।

Smriti-NagpalImage Source: http://khoobsurati.com/

5. कनिका टेकरीवाल
कनिका ने हेलिकॉप्टर और प्राइवेट जेट्स के लिए देश का पहला मार्केट प्लेस बनाया। उनकी कंपनी ‘जेट सेट गो’ को फ्लाइंग उबेर कंपनी कहा जाता है। यह बिजनेस ट्रिप से लेकर बर्थडे पार्टी के लिए जेट या हेलिकॉप्टर अवेलेबल कराती है। कनिका को 20 साल की उम्र में ही कैंसर हो गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वो मुकाम हासिल किया जो हर किसी के बस की बात नहीं।

Kanika-TekriwalImage Source: http://khoobsurati.com/

6. मुमताज शेख
महिलाओं के लिए टॉयलेट्स बनवाना कितना जरूरी है यह सिर्फ एक महिला ही समझ सकती है। मुंबई की रहने वाली 33 साल की मुमताज शेख को महिलाओं के लिए ‘टॉयलेट्स का हक’ कैंपेन चलाने के लिए जाना जाता है। समाज सेवा के इसी जज़्बे के कारण मुंबई में महिलाओं के लिए 96 फ्री टॉयलेट्स बनाए गए। इतना ही नहीं, मुमताज की कोशिशों की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट शहर में महिलाओं के लिए टॉयलेट्स बनाने के लिए रखा।

Mumtaz-ShaikhImage Source: http://khoobsurati.com/

7. रिम्पी कुमारी
जरूरी नहीं कि कोई बड़ा काम ही आपको बड़ा नाम दिलवाए। कई लोग अपने परिवार और समाज के लिए मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही काम किया है राजस्थान की रहने वाली रिम्पी कुमारी ने। पिता के निधन के बाद उन्होंने ही अपनी बहन करमजीत के साथ 32 एकड़ जमीन पर खेती शुरू की। 32 साल की रिम्पी अपने परिवार में कर्ताधर्ता हैं, जबकि उनका बड़ा भाई उनकी मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here