मेकअप में ऐसे करें ग्लिटर का उपयोग

0
906

आजकल ग्लिटर मेकअप काफी चलन में है। इसके इस्तेमाल से चहरे को और अधिक आकर्षक व खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसे आजकल सबसे बढ़ियां मेकअप एक्सेसरी के तौर पर देखा जाता है। अगर आप सिंपल मेकअप से ऊब गई हैं तो ग्लिटर के इस्तेमाल से आप काफी खूबसूरत और ट्रेंडी दिखेंगी। इसका इस्तेमाल अधिकतर शादी या किसी अन्य फंक्शन में किया जाता है, लेकिन ग्लिटर मेकअप का प्रयोग सही से करना हर किसी को नहीं आता।

हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ग्लिटर मेकअप के प्रयोग से सबसे खूबसूरत और अलग दिख सकती हैं।

आंखों पर ऐसे करें ग्लिटर मेकअप

photo-28Image Source :http://1.bp.blogspot.com/

आंखें हमारे चेहरे पर सबसे अधिक हाइलाइटेड होती हैं। इसलिए आई मेकअप पर खास ध्यान देना चाहिए। आंखों पर ग्लिटर का उपयोग सही तरह से करने के लिए आंखों के इनर कॉर्नर्स पर मैटेलिक शाइन का उपयोग करें। इससे आपकी आंखों को एक ब्राइट लुक मिलेगा। आंखें हमारे चेहरे का सबसे सेंसटिव अंग होती हैं। इसलिए आंखों पर ग्लिटर का इस्तेमाल करने के लिए ग्लिटर एप्लिकेटर या टिप का इस्तेमाल करें। पहले पलकों पर हल्के शेड का प्रयोग करें, उसके बाद ग्लिटर को ठीक तरीके से लगाएं। ग्लिटर आई शेड्स से पहले आंखों पर बेस कलर का उपयोग करने से आंखों में चमक नज़र आती है। ऐसा करने से आप काफी खूबसूरत लगेंगी। आंखों पर ग्लिटर का उपयोग करते वक्त ना पलक झपकाएं और ना ही हिलें। ऐसा करने से ग्लिटर आपकी आंखों में जा सकता है।

बालों में ग्लिटर का उपयोग

hfhfhImage Source :https://pbs.twimg.com/

बालों में ग्लिटर का उपयोग करना आजकल काफी चलन में है। आजकल शादी या अन्य फंक्शन्स में बालों में ग्लिटर का प्रयोग करना ट्रेंड बन गया है, लेकिन हर किसी को बालों में ग्लिटर का उपयोग पसंद नहीं होता। वह लोग जिन्हें नए फैशन और ट्रेंड से कोई परहेज नहीं, वह अपने बालों में इसका इस्तेमाल खूब करते हैं। अगर आप पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही हैं तो बालों में ग्लिटर का प्रयोग करने से पहले बालों में हेयर क्रीम लगा कर उन्हें गीला कर लें। उसके बाद बालों में ग्लिटर लगाएं। आप जैसा चाहें वैसा हेयर स्टाइल बनाकर बालों में ग्लिटर लगा सकती हैं।

नाखूनों पर ऐसे करें ग्लिटर को उपयोग

glitterImage Source :http://www.frukmagazine.com/

नेल आर्ट आजकल काफी प्रचलन में है। ज्यादातर लड़कियों को अपने नाखूनों को सजाना पसंद होता है। मार्केट में कई तरह के नेल आर्ट उपलब्ध हैं। जिन्हें आप पार्लर जा कर या खुद अपने नाखूनों पर सजा सकती हैं। नाखूनों को आकर्षक दिखाने के लिए आजकल ग्लिटर का काफी प्रयोग किया जाता है। नाखूनों पर ग्लिटर का उपयोग करने के लिए पहले अपने नेल्स पर अपने पसंद का नेल पेंट लगाएं। नेल पेंट सूखने के बाद अब दूसरा कोट भी लगाएं। इसके बाद जब नेल पेंट सूख जाए तब ब्रश की मदद से नाखूनों पर ग्लिटर लगाएं। इसके बाद नेल्स पर थोड़ी बहुत आर्ट कर सकते हैं। नाखूनों के सूखने के बाद उन पर शाइनर लगाएं।

इस तरह से ग्लिटर के प्रयोग से आप काफी आकर्षक और फैशनेबल नज़र आ सकती हैं। इसलिए अब की बार आप जब किसी पार्टी में जाएं तो अपने मेकअप में ग्लिटर का प्रयोग करना ना भूलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here