हाई हील्स सैंडल महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरुषों के लिए बने थे, जानें क्यों

0
760

जूते तो आप पहनते ही होंगे, आज के समय में लगभग सभी लोग जूते का प्रयोग बहुत ज्यादा करते हैं लेकिन यदि आज के पहले के समय पर ध्यान दें तो आपको पता लगेगा कि पहले के अधिकांश लोग जूते नहीं पहनते थे क्योंकि उनके पास इनको खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे पर जूते के क्षेत्र में तेजी से हुई तरक्की और जूते के बड़े पैमाने पर उत्पादन के बाद में आज जूते काफी सस्ते हो गए हैं लगभग सभी लोग इनको पहनने लगें हैं।

high-heels-2Image Source:

जूता एक ऐसी वस्तु होता है जो की हमारे पैरों को आराम देता है और उनको सुरक्षित रखता है। समय के बदलाव के कारण जूते की बनावट में भी बड़ा बदलाव आया है और इसलिए ही लोग यह समझते हैं कि आज जैसे जूते पुरुषों के लिए हैं पहले भी वैसे ही होते होंगे, पर सच यह नहीं है। असल में आज जो हाई हील्स के सैंडल और जूते महिलाएं पहनती हैं, वे कभी पुरुष पहनते थे और आज हम आपको इस बारे में ही बता रहें हैं। आइये जानते हैं इस रोचक तथ्य के बारे में।

high-heels-3Image Source:

आप यह जानकार चकित हो जाएंगे की ऊंची एड़ी वाली सैंडल पहले के समय में पुरुष पहनते थे, हाई हील सैंडल की बात की जाए तो फ़्रांस के लुइस 14 का जिक्र करना जरूर है असल में वह एक अच्छा और महान शासक था पर उसकी लंबाई मात्र 5 फुट 4 इंच थी और अपनी इसी लंबाई को पूरा करने के लिए वह 10 इंच के हाई हील वाले जूते पहनता था। उसके जूतों की हील्स पर उसके द्वारा जीते गए युद्धों के बारे में लिखा जाता था। 1740 तक यह हाई हील का फैशन पुरुषों द्वारा चला और उसके बाद में बंद हो गया और इसके 50 साल बाद में महिलाओं के पैरों से भी हाई हील के सैंडल गायब हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here