यहां पर लोग करते हैं मौत के लिए शॉपिंग

0
578

जीवन के साथ ही एक सच्चाई यह भी है कि सभी को एक ना एक दिन इस दुनिया से रुखसत होना ही है। लोग अपनी मौत के विचार तक से भयभीत हो जाते हैं। अपने प्रियजनों की मौत का विचार सबसे ज्यादा परेशान करता है। वहीं, इन सब से अलग जापान में लोग मरने से पहले ही अपनी अंतिम विदाई की सभी तैयारी कर लेते हैं। जिससे उनकी अंतिम विदाई भी शानदार तरीकों से हो सके। जापान में यह एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

shukatsu festival2Image Source:https://s3-us-west-2.amazonaws.com

व्यक्ति जब जीवित रहता है तो उसे सिर्फ काम की सोच रहती है। वो अपने अंतिम पलों के बारे में सोचता तक नहीं है। यहां तक कि अपनी मौत के विषय में बात तक करने से कतराता है। वहीं, दूसरी ओर अगर ऐसा सोचा जाए कि पूरी जिंदगी के सभी पहलुओं के विषय में योजना बनाने के साथ ही आदमी अपनी अंतिम विदाई के बारे में भी पूरी योजना तैयार कर ले तो कैसा रहेगा। ऐसा हमारे देश में भले ही न हो लेकिन जापान में ऐसा होता है। यहां पर लोग अपनी मौत को भी जिंदगी की सच्चाई मानकर उससे घबराते नहीं हैं बल्कि इस दिन को भी स्पेशल बनाने के लिए तैयारियां करते रहते हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में ऐसा ही होता है। यहां शुकात्सु फेस्टा नाम का एक त्योहार मनाया जाता है। यहां पर शुकात्सु का मतलब होता है कि मौत के लिए तैयारी करना। इस त्योहार में लोग अपने अंतिम दिनों के लिए तैयारी करते हैं ताकि वो अपनी मौत के बाद अंतिम विदाई को भी शानदार बना सकें। यहां पर लोग अपनी पसंद से ताबूत चुनते हैं। इसके साथ ही ताबूत में लेटकर अपने साइज के अनुसार ही उसे चुनते हैं। इसके अलावा वो मरने के बाद पहने जाने वाले कपड़े तक पहले से ही खरीद लेते हे। पोशाक के साथ ही उसी के अनुसार अपना मेकअप भी पसंद करते हैं।

shukatsu festivalImage Source: http://www.japantrends.com/

अगर हर व्यक्ति यह समझ ले कि उसे एक दिन इस संसार से वापस जाना ही है तो हो सकता है कि लोग अपने जीवन में बुरे काम करने से बचें। साथ ही लोगों के बीच होने वाले कई परिवारिक और अन्य समस्याएं खुद ब खुद ही समाप्त हो जाएंगी, क्योंकि अधिकतर विवाद तो व्यक्ति के स्वार्थ की वजह से ही उत्पन्न होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here