सालों बाद फिर से नजर आया खतरनाक और विशाल समुद्री जीव, देखें वीडियो

0
574

देखा जाए तो पृथ्वी के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से से भी ज्यादा पर पानी है और इस पानी में जिस प्रकार के जीव हैं उनके बारे में हम लोग अभी तक सही से नहीं जान पाए हैं। समय-समय पर जब ये जीव पानी से बहार आ निकलते हैं या कभी दिखाई दे जाते हैं तो देखने वाले लोग चकित रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बता रहें हैं जो की सालों बाद में फिर से दिखाई दिया है। आइये जानते हैं इस जीव के बारे में।

यह एक खतरनाक को विशाल समुद्री जीव है जिसको “समुद्रफेनी” कहा जाता है। यह जीव काफी विशालकाय है जो की सालों बाद में जापान के तोयामा नामक स्थान पर नजर आया था। इससे पहले इस समुद्री जीव को 2004 में ओगासावारा द्वीप के पास में देखा गया था पर अब इसको फिर से जापान में देखा गया है इसलिए कुछ लोगों का कहना है कि शायद जापान इस समुद्री जीव की पसंदीदा जगह है। फिलहाल यह खतरनाक जीव अब कैमरे में कैद हो चुका है और इसकी तस्वीरें बाहर आ चुकी है।

Giant squid1Image Source:

एक साहसी डाइवर किमूरा आकीनोबू ने इस समुद्री जीव को काफी करीब से देखा है और करीब से इसका अहसास किया है। आकीनोबू का कहना है कि ” उस जीव को करीब से देखने की मेरी जिज्ञासा डर से कहीं अधिक थी। समुद्रीफेनी जीवित थी और स्वस्थ भी। जब मैं उसके पास गया तो उसने अपने थूथन से इंक छोड़नी शुरू कर दी और अपनी सैकड़ो सूंड़े मेरे इर्द-गिर्द लपेटने की कोशिश की। मैंने उसे समुद्र की तरफ लाने की कोशिश की, जो की वहां से सैकड़ो मीटर दूर था लेकिन वह गहरे समुद्र में गायब हो गई।

जानकार लोगों ने समुद्रीफेनी की तस्वीर देखकर यह बताया है कि यह एक जवान समुद्रीफेनी है, जिसका अकार करीब 12 फुट होता है। दुनिया में अकेली देखी गई यह समुद्रीफेनी को देख कर वैज्ञानिको ने कहा है कि इसकी लंबाई करीब 60 फुट तक होती है।

 

Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here