यहां मिलते हैं 6 किलो से भी ज्यादा वजन के मुर्गे

0
372

मुर्गे तो आपने बहुत देखे होंगे, पर आज हम आपको एक ऐसे देश की सैर कराने जा रहे हैं जहां के मुर्गे दुनिया भर में फेमस हैं। इसकी वजह है कि इन मुर्गों जैसी हेल्थ वाले मुर्गे और कहीं नहीं पाये जाते। इस देश में आपको 6 किलो से भी ज्यादा वजन का मुर्गा आसानी से मिल सकता है और यहां के मुर्गों की एक खूबी यह भी है कि इन मुर्गों की टांग दुनियाभर के मुर्गों से मोटी होती है।

कहां मिलते हैं ये मुर्ग़े-

ये मुर्गे वियतनाम में मिलते हैं। वियतनाम के “खोआय चाउ” नामक जिले में दुनिया के सबसे ताकतवर और हेल्दी मुर्गे मिलते हैं। हालांकि ऊपर से देखने पर ये मुर्गे एक सामान्य साइज़ के मुर्गे जैसे ही दिखाई देते हैं, पर जब आप इनके पैरों की ओर देखेंगे तो आप पाएंगे कि इनके पैर किसी भी दूसरे पक्षी से कहीं ज्यादा मोटे होते हैं।

hhImage Source :http://images.patrika.com/

इन मुर्गों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इनके पैर किसी भी अन्य पक्षी से कहीं ज्यादा मोटे होते हैं। दरअसल ये वियतनाम की एक “चिकन ब्रीड” है, इसका नाम ‘डॉन्ग टाओ’ है। इस प्रजाति के मुर्गों को उनके मोटे पैरों के लिए ही जाना जाता है। इन मुर्गों के पैर किसी आम इंसान की कलाई से कहीं ज्यादा मोटे होते हैं। इस ब्रीड के मुर्ग़े कई रंगों के होते हैं, लेकिन मुर्गियां सिर्फ सफ़ेद रंग की ही होती हैं। इस ब्रीड की एक खासियत यह भी है कि इस ब्रीड के मुर्गे या मुर्गियां कभी भी 6 किलो से कम के नहीं होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here