रेगिस्तान में मिला विशाल एलियंस का पंजा, जानें इसके बारे में

0
260

एलियंस के बारे में जगह-जगह पर लंबे समय से खोज हो रही है, पर हालही में मिले एक बड़े कद के हाथ को एलियंस का हाथ माना जा रहा है। जी हां, यह सच है हालही में एक विशाल पंजा मिला है, जिसको एलियंस से जोड़ कर देखा जा रहा है। जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि एलियंस का माना जा रहा यह पंजा एक एलियंस के बारे में खोज करने वाली टीम को पेरू के रेगिस्तान की गहराई में खोज के दौरान प्राप्त हुआ है। खोज के दौरान मिला यह पंजा किसी भी आम व्यक्ति के हाथ से ज्यादा बड़ा है और इसमें सिर्फ तीन ही अंगुलियां हैं, इस पंजे को एलियंस का पंजा या किसी विशाल मानव का पुरातन अस्थि-पिंजर बताया जा रहा है।

alien-claw1Image Source:

इस विशाल पंजे की खोज करने वाली इस टीम का नाम “‘Paranormal Enthusiast” है और यह टीम इससे पहले भी पेरू में कई अन्य पुरातन चीजें खोज चुकी है। इस टीम के लोगों का कहना है कि उनको इस पंजें के अलावा एक मानव खोपड़ी भी मिली है जो की मानव की सामान्य खोपड़ी के आकार से बड़ी है पर इस टीम ने मीडिया के सामने उस स्थान के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया, जहां से ये वस्तुए उन्हें मिली थी। इस रहस्यमयी हाथ पर रिसर्च कर रहें वैज्ञानिक ने यह बताया कि यह इंसानी हाथ नहीं हो सकता है क्योंकि इसमें इंसानी हाथ के मुकाबले बहुत ज्यादा हड्डियां हैं, फिलहाल अभी इस टीम की खोज जारी है और अन्य मिली चीजों पर रिसर्च होने के बाद देखना यह होगा कि क्या वाकई कुछ ऐसा है जो हमारी नजरों के सामने होते हुए भी ओझल है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here