अब ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ बनने जा रही हैं आलिया, देखें फर्स्ट लुक

0
402

साल 2014 में धमाल मचाने वाली सबसे क्यूट फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां’ को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। आपको जानकर खुशी होगी कि अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। जिसमें दर्शकों को एक बार फिर वरुण और आलिया की जोड़ी को एकसाथ पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। दोनों बड़े पर्दे पर एक बार फिर से रोमांस करेंगे और आलिया अबकी बार भी दुल्हन बनेंगी, लेकिन याद रखिए इस बार आलिया हम्पटी शर्मा की नहीं, बल्कि बद्रीनाथ की दुल्हनियां के रूप में अपना जलवा बिखेरेंगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

Chbq1VSUoAEK9QlImage Source :https://s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

बद्रीनाथ की दुल्हनियां फिल्म शशांक खेतान के निर्देशन में बनेगी। जिसमें एक बार फिर वरुण और आलिया एकसाथ दिखेंगे। इस फिल्म में वरुण को बद्रीनाथ और आलिया को उसकी दुल्हनियां के अवतार में दिखाया गया है।

Video Source :https://www.youtube.com/

इस फिल्म को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है, लेकिन खबरों के मुताबिक यह फिल्म नार्थ की देहाती पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इस फिल्म कि शूटिंग मुंबई के अलावा झांसी और कोटा में की जा सकती है। करन जौहर के प्रोडक्शन में ही ये फिल्म बन रही है, जो ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ की सीक्वल है और यह 19 मार्च 2017 को रिलीज होगी।

twitterImage Source :https://twitter.com/karanjohar/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here