खुदाई में मिली प्राचीन देव प्रतिमा, सांप ने लिया हुआ था आगोश में

0
554
प्राचीन देव प्रतिमा

कई बार जमीन से कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं। जिनको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। अब तक ऐसी कई घटनाएं देश विदेश से सामने आ चुकी हैं जिनमें खुदाई के दौरान बहुत सी प्राचीन वस्तुएं मिली हैं। हमने भी कई बार इस प्रकार की घटनाओं को आपके सामने रखा है। कुछ घेटनाएं ऐसी भी हैं जिनमें किसी स्थान विशेष पर खुदाई कराने पर प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले थे। इस प्रकार के स्थानों पर लोगों ने पुनः मंदिर निर्मित करा डाले हैं।

हाल ही में एक बार फिर से ऐसी ही घटना सामने आई है। इस बार जमीन से एक प्राचीन देव प्रतिमा मिली है। यह प्राचीन देव प्रतिमा एक स्थान की खुदाई के दौरान पाई गई। इसको देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। सबसे हैरानी की घटना उस समय हुई जब एक काले सांप ने इस प्राचीन देव प्रतिमा को अपने आगोश में ले लिया। आइये अब हम आपको विस्तार से इस प्रतिमा के प्रकट होने की कहानी के बारे में बताते हैं।

प्राचीन देव प्रतिमाImage source:

यह घटना है महाराष्ट्र के बीड जिले के अंतर्गत आने वाले अम्बेजोगई क्षेत्र की है। इस स्थान पर सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। उसी दौरान खुदाई करते हुए जमीन के अंदर मजदूरों को यह प्रतिमा दिखाई दी। इसके बाद इस प्रतिमा के ऊपर से मिट्टी को हटाया गया। देखने पर ही पता लग गया कि यह प्रतिमा अपने आप में बहुत प्राचीन है। लोगों ने देखा कि इस प्रतिमा के पास में एक काला सांप आकर बैठ गया है। अब प्राचीन प्रतिमा तथा सांप की यह घटना लोगों के जरिये आसपास के गावों में फैल गई और घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना स्थल पर पुरातात्विक विषयों के प्रोफेसर डॉ. शिंदे भी पहुचें। प्रोफेसर डॉ. शिंदे ने प्रतिमा की जांच कर बताया कि “यह 11 वीं शताब्दी की भगवान सूर्य की प्रतिमा है। इस प्रकार की प्रतिमा उस समय के यादव साम्राज्य में निर्मित की जाती थी। हो सकता है 11 वीं शताब्दी में इस स्थान पर यादवों का कोई गांव हो क्योंकि इस प्रकार की कई प्रतिमाएं पहले भी मिल चुकी हैं।” आप को बता दें कि अभी तक प्रतिमा का आधा ही हिस्सा मिल पाया है। गांव के लोगों का कहना है कि पुरातात्विक विभाग को इस स्थान को सील करके इस स्थान की खुदाई करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here