आज भी रोजाना 4 ऑपरेशन करती है 89 वर्ष की यह महिला डॉक्टर, जानें इनके बारे में

0
512

बहुत से लोग अपनी उम्र ज्यादा होने पर काम से रिटायरमेंट ले लेते हैं, पर क्या आपने कभी ऐसी महिला डॉक्टर के बारे में सुना है जो कि 89 वर्ष की होने पर भी रोजाना 4 ऑपरेशन करती हो, यदि नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी ही महिला डॉक्टर के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, लेकिन सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि डॉक्टरी इनके लिए महज एक पेशा नहीं है बल्कि उसको ये अपना जीवन मानती हैं। वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि आज तक इनके किए किसी भी ऑपरेशन में मरीज की जान नहीं गई है और ये सभी ऑपरेशन सफल हुए हैं। आइए अब आपको बताते हैं इस महिला डॉक्टर के बारे में।

Image Source:

89 वर्ष में भी रोज 4 ऑपरेशन करने वाली इस महिला डॉक्टर का नाम “Alla Illyinichna Levushkina”, जो की वर्तमान में Moscow में Ryazan City Hospital में काम करती हैं। Alla रूस की रहने वाली है और दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की वर्किंग डॉक्टर हैं। आज भी Alla प्रतिदिन 4 ऑपरेशन करती है। Alla के परिवार में सिर्फ उनका एक दिव्यांग भतीजा और उनकी 8 बिल्लियां हैं, उन्होंने कभी शादी नहीं की। 1950 से Alla लगातार सर्जरी करती आ रही है यानि वर्तमान में उनके पास 67 वर्ष का बड़ा अनुभव है। डॉ Alla का इतनी अधिक उम्र होने पर भी लोगों को नया जीवन देने का जज्बा उनको श्रेष्ठ लोगों की श्रेणी में रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here