अपनी शादी पर सजें दक्षिण भारतीय परिधान में, दिखेंगी बेहद आकर्षक

0
1269

एक लड़की के जीवन में उसकी शादी का मौका बहुत खास होता है। इस दिन के लिए लड़कियां ना जानें कितनी तैयारियां करती हैं। शादी की शॉपिंग में जिस चीज पर सबसे ज्यादा वक्त लगता है, वो है दुल्हन का साजो सामान। अधिसंख्य दूल्हनें अपने विवाह पर लहंगा चोली पहनना पसंद करती हैं, किंतु आजकल बहुत सी लड़कियां विवाह के लिए साड़ी, लहंगा, सलवार कमीज, शरारा भी चुन रही हैं। अगर आप भी अपनी शादी पर कुछ हट के दिखना चाहती हैं तो दक्षिण भारतीय दूल्हन के परिधान को अपना सकती हैं। साउथ इंडियन ब्राइडल वेयर बेहद सुन्दर और आकर्षक होते हैं।

silk-sareeImage Source: http://boutiquesarees.com/

कांजीवरम सिल्क साड़ी
वे दिन बीत गए जब वधू से अपेक्षा की जाती थी कि वह अपने सुंदर चेहरे को साड़ी के पल्लू से छिपा कर रखे। अब तो दुल्हनें कोई भी खूबसूरत साड़ी चुन सकती हैं जो उनकी बॉडी शेप पर सूट करती हो। इसके लिए आप कांजीवरम साड़ी का भी चुनाव कर सकती हैं। कांजीवरम साड़ियां बहुत सारे रंगों में मिल जाती हैं। दक्षिण भारत में तो कांजीवरम सिल्क साड़ियों को ही सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाती है। अगर रंगों की बात करें तो आजकल पहले की तरह ही ज्यादातर लोग रेड कलर का अधिक प्रयोग करते हैं। अगर आप कुछ अलग सोच रही हैं तो डबल शेडेड, कॉन्ट्रास्ट या मल्टीकलर का चयन कर सकती हैं।

kanjeevaram-silk-sareeImage Source: http://boutiquesarees.com/

लक्ष्मी हार
लक्ष्मी हार दुल्हन के रूप को और भी निखार देता है। दक्षिण भारत की हर दुल्हन का लक्ष्मी हार पहनना आवश्यक होता है। लक्ष्मी हार से बहुत रॉयल लुक आता है। दरअसल लक्ष्मी हार सोने की भारी चेन होती है। यह अलग-अलग आकार और डिजाइन में मिल जाती है।

south indian laxmi Haar

कुंदन के हार, कड़े व बाले
कुंदन का हार दुल्हन हो या कोई भी हर किसी को बहुत पसंद आता है। अगर आपकी लंबाई कम है तो इस तरह के हार का चुनाव करें जो लंबे हों। हार के मामले में दक्षिण भारतीय दुल्हनें लंबे या फिर जो हार सिर्फ गले तक होते हैं दोनों का प्रयोग करती हैं। दोनों को साथ पहनने का आजकल काफी फैशन चल रहा है। अगर आपकी लंबाई अधि‍क है तो आप किसी भी तरह के हार का चयन कर सकती हैं। कान के बाले भी आप पर दोनों तरह के जचेंगे। इसके अलावा हाथों में चूड़ी या ब्रेसलेट जो भी पहनें हाथ भरकर पहनें।

south-indian-wedding-jewellery

मांग टीका
मांग जहां विवाहिताएं सिंदूर भरती हैं। दुल्हन की मांग को मांग टीका से सजाया जाता है। यह टीका सोने, चांदी या किसी महंगी धातु का बना होता है। शादी के दौरान मांग टीका काफी महत्व रखता है। यह एक जरूरी ब्राइडल ज्वेलरी है। आजकल एक सिंगल चेन में जड़ा हीरे वाला मांग टीका काफी पसंद किया जा रहा है पर अगर आप कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो भारी और डिजाइनर मांग टीका पहन सकती हैं।

Maang tika

कमरबंध
इसका प्रयोग कमर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए किया जाता है। कमरबंध का प्रयोग आप अपनी पसंद के अनुसार कर सकती हैं। यह काफी सारे डिजाइनों में मिल जाता है। साड़ी के साथ कमरबंध बहुत अच्छा लगता है और इससे आपका लुक भी और निखर कर आता है।

kamar bandImage Source: http://www.fashionlady.in/

पायल
दूल्हन के श्रृंगार में पायल की भी अहम भूमिका होती है। शादी के लिए लड़कियां अपनी पसंद के हिसाब से पतली या मोती पायल खरीदती हैं।

payalImage Source: http://www.couponraja.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here