कैसे शादी के मात्र दस दिनों बाद ही हो गया बच्चा

0
531

देश में ही कुछ मामले ऐसे होते है जो सभी को हैरान कर देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश में सामने आया है। इस मामले में एक नई दुल्हन की शादी के मात्र दस दिनों के बाद ही एक बच्चे ने जन्म लिया। इस मामले की जानकारी जैसी ही लोगों को हुई सभी हैरान हो गए कि शादी के इतने कम दिनों में आखिर कैसे महिला ने एक बच्चें को जन्म दे दिया। लेकिन जब इस मामले की सच्चाई सबके सामने आई तब जाकर सारी स्थिति साफ हो सकी।

give birth after wedding tenth month1Image Source:

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक महिला की शादी हुई। शादी को अभी दस ही दिन बीते थे कि महिला ने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। ऐसे में उसके ससुराल वालों ने नई दुल्हन को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन अस्पताल पहुंचकर महिला ने एक बच्चें को जन्म दिया। जैसे ही बच्चें का जन्म हुआ ससुराल वाले चौंक गए। इसके बाद महिला ने अपनी आपबीती बताई। जानकारी के अनुसार जब महिला अपने भाईयों के साथ परवलिया गांव में रहती थी। तब उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए थे। इसके बाद आरोपी ने उसे जाने से मारने की धमकी दी थी। इसलिए महिला ने किसी से कुछ नहीं कहा। अब महिला की ओर से बलात्कार का मामला दर्ज करवाया गया है। लेकिन पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रहीं है। वहीं पुलिस को यह भी जानकारी हाथ लगी है कि महिला के पति के साथ एक साल से पहले से ही संबंध थे। ऐसे में हो सकता है कि यह बच्चा उसके पति का ही हो। फिलहाल इस महिला का मेडिकल करने के साथ ही पुलिस ने बच्चे और उसके पति का भी डीएनए टेस्ट करवाया है ताकि बच्चे के सही पिता का पता चल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here