क्या अक्सर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप जिस लड़की को पसंद करते हैं वह किसी और को पसंद करने लगती है। आप समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी बात है जिसके कारण हर लड़की आपको इग्नोर कर देती है। इसके पीछे एक खास वजह हो सकती है। अक्सर यह देखा गया है कि लड़कियों को वही लड़के ज्यादा पसंद आते हैं जो रफ एंड टफ होते हैं। लड़कियां रफ एंड टफ उन्हें ही मानती हैं जिनकी हल्की सी दाढ़ी होती है। यही कारण है कि लड़कियों को कई बार अपनी उम्र से बड़े लड़के भी पसंद आ जाते हैं। खासकर ऐसे जेन्ट्स, जिनकी दाड़ी हल्की सी बढ़ी हुई होती है।
 Image Source: http://2.bp.blogspot.com/
Image Source: http://2.bp.blogspot.com/
लड़कियों को ऐसे पुरुष बहुत चार्मिंग और सेक्सी लगते हैं। इसी वजह से लड़कों में हल्की दाड़ी रखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं आजकल फिल्मों में हीरो भी हल्की दाढ़ी रखते दिखाई दे रहे हैं। हर लड़की अपने पसंदीदा हिरो के जैसा ही पार्टनर खोजती है, लेकिन क्या आपको इस बात के पीछे की वजह पता है कि ऐसा क्यों होता है। हम जानते हैं इसका कारण आपको नहीं पता होगा तो चलिए आज हम आपको इस बात के पीछे छुपे राज के बारे में बताते हैं।
1. स्टबल लुक
स्टबल लुक एक ऐसा लुक है जो लड़कियों को ज्याद पसंद आता है। इस लुक के लड़के ज्यादा हॉट लगते हैं। अगर आपकी भी ऐसी दाड़ी है तो हो सकता है कि कोई लड़की आप पर भी फिदा हो और आपकी निगाहों में देखने पर उनकी धड़कन बढ़ जाती हो।
 Image Source: http://images.philips.com/
Image Source: http://images.philips.com/
2. मर्दों वाली बात
अक्सर ये देखा गया है कि लड़कियों को ऐसे पुरुष बहुत पसंद आते हैं जिनमें मर्दों वाली बात होती है। यह बात आप अपनी पर्सनैलिटी में सिर्फ एक हल्की सी दाढ़ी रख कर भी ला सकते हैं। लड़कियों को लगता है कि जिस लड़के में मर्दों वाली बात होगी वो हर वक्त चाहे खुशी के पल हों या दुख के पल उनके साथ रहेगा।
3. मैच्योरिटी
लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के बिना दाढ़ी वाले लड़कों की तुलना में ज्यादा मेच्योर लगते हैं। उन्हें लगता है कि वह उनकी बातों को ज्यादा अच्छे से समझेंगे और उनके साथ हमेशा ही लॉयल रहेंगे।
 Image Source: https://i.ytimg.com
Image Source: https://i.ytimg.com
4. स्ट्रांग इमेज
अगर आप भी चाहते हैं कि आप स्ट्रांग दिखें तो अच्छा होगा कि आप भी हल्की सी दाढ़ी रख ही लें। लड़कियों को लगता है कि जिन लड़कों की हल्की सी दाड़ी होती है उन की इमेज ज्यादा स्ट्रांग होती है। इतना ही नहीं वे हमेशा अपनी बात पर अटल रहते हैं और कभी भी अपनी बात से पीछे नहीं हटते।
5. प्यार अच्छे से जताते हैं
लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़कों के साथ प्यार जताना काफी पसंद आता है। इतना ही नहीं जब वे उन्हें किस करती हैं और हल्की सी दाढ़ी उनके गालों को छूती है तो उन्हें उनके साथ होने का एहसास होता है। उन्हें लगता है कि इस समय वह सबसे सुरक्षित इंसान के साथ हैं।

