भविष्य से आया है यह युवक, मानव जाति तथा एलियंस के बीच लड़ाई का किया खुलासा

-

क्या कोई व्यक्ति टाइम ट्रेवल कर सकता है। क्या वास्तव में एलियंस होते हैं। ये कुछ सवाल जिनका जवाब अभी भी लोगों के लिए रहस्य बने हुए हैं। मगर इन सब के बीच एक शख्स ने दावा किया है कि वह 5 हजार वर्ष आगे से धरती पर आया है। इस युवक का नाम “जेम्स ओलिवीयर” है। यह खुद को भविष्य से आया व्यक्ति यानि टाइम ट्रेवलर बताता है। इसका पहले भी एक वीडियो खूब चर्चा में आया था। हाल ही में इसने धरती के भविष्य से जुड़े कुछ नए दावों को सब के सामने रखा है। अतः वर्तमान समय में इसका एक नया वीडियो खूब वायरल किया जा रहा हैं। कुछ लोग इसको सनकी मानते हैं तो कुछ लोग इसके दावों को फिल्मी कहानियां समझ रहें हैं लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस व्यक्ति ने लाई डिटेक्टर टेस्ट पास कर लिया है। इस बात को लेकर ही बहुत से लोग हैरान हैं। अब इस टेस्ट के पास कर लेने के बाद लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि वे इस युवक की बात पर विश्वास करें अथवा न करें।

क्या कहता है जेम्स –

क्या कहता है जेम्सImage source:

जेम्स अपने आप को एक टाइम ट्रेवलर बताता है। वह अंतरिक्ष को लेकर कई बार नए नए दावे कर चुका है। उसका कहना है कि अंतरिक्ष में एक सत्ता है। यह सत्ता ही सारे अंतरिक्ष को संभालती है। जेम्स का कहना है कि हम लोग इसको फेडरेशन कहते हैं। इसके लिए कई बार अंतरिक्ष में लड़ाई भी हो चुकी है लेकिन फेडरेशन यानि सत्ता अंत में सब कुछ स्वयं ही संभाल लेती है। यह सत्ता ही सारे अंतरिक्ष को संचालित कर रही है। जेम्स के इस दावे पर कुछ लोगों का कहना है कि उसका यह दावा साइंस फिक्शन ‘स्टार ट्रैक’ की तरह लगता है। यह विश्वास करने योग्य है या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें – भविष्य के सन् 6491 से आया है यह व्यक्ति, बताया किस प्रकार आएगा दुनिया में प्रलय

जेम्स ने किये हैं ये दावे –

जेम्स ने किये हैं ये दावेImage source:

1 – जेम्स का कहना है कि इस ब्रह्मांड में एक ही सत्ता है। वह सत्ता ही सारे ब्रह्मांड को संचालित कर रही है।

2 – एलियंस के बारे में जेम्स का कहना है कि वास्तव में उनका अस्तित्व है। उनमें से कुछ एलियंस मानव से कम बुद्धि रखते हैं तो कुछ ज्यादा। लेकिन उनका अस्तित्व है।

3 – जेम्स का कहना है कि भविष्य में मानव जाति तथा एलियंस मिलेंगे लेकिन कुछ समय बाद दोनों में भयंकर युद्ध होगा।

4 – ग्लोबल वार्मिंग को जेम्स दुनिया का सबसे बड़ा खतरा मानता है और उसका मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से धरती को बड़ा खतरा हो सकता है।

5 – जेम्स का कहना है कि वह टाइम ट्रेवलर है तथा सन 6491 से टाइम ट्रेवलिंग के दौरान फंस कर 2018 में आ पहुंचा है। जेम्स का यह भी कहना है कि उसका ग्रह सूरज से बहुत ज्यादा दूर है इसलिए उसके तथा आपके समय में बड़ा अंतर है। जेम्स ने यह सब एक इंटरव्यू के दौरान कहा है और वह लाई डिटेक्टर टेस्ट में पास भी हो चुका है। अतः यह आम लोगों पर निर्भर करता है कि वे उसकी बातों को सही मानते हैं या नहीं।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments