अपने अंतिम संस्कार एक बाद कोई कैसे वापस आ सकता है, पर हाल ही में अपने ही देश में एक ऐसी ही घटना घटी है जिसमें एक लड़की अपने अंतिम संस्कार के बाद वापस अपने घर आ पहुंची। जी हां, यह हाल ही छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले की घटी घटना है। यहां की एक लड़की का अंतिम संस्कार उसके परिजनों ने कर दिया था, पर 4 दिनों बाद ही वह लड़की अपने घर लौट आई। इस घटना से सभी लोग हैरान है, आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।
आपको हम बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले के गांव तेंदुलोथा में 17 अप्रैल को एक लड़की अचानक ही घर छोड़ कर चली गई थी, जिसकी काफी खोजबीन की गई पर वह नहीं मिल सकी। इसके बाद में लड़की के परिजनों ने पुलिस की सहायता ली और रिपोर्ट दर्ज करा दी।
 image source:
image source:
पुलिस लड़की की तफ्तीश में जुट गई और पुलिस को 19 मई को भालुचुवां कंडीझर में एक लड़की की लाश मिली जोकि अधजली अवस्था में थी। 20 मई को गुमशुदा लड़की के परिजनों ने इस लाश की शिनाख्त कर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया था, पर 23 मई को मृत लड़की के घर वालों को अपनी लड़की के जीवित होने की खबर मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी।
लड़की को रायपुर से बरामद कर पुलिस ने लड़की के घर वालों को सौंप दिया। लड़की ने बताया कि वह घर वालों की डांट-डपट से परेशान होकर घर छोड़ कर चली गई थी और रायपुर की एक दुकान पर कार्य करने लगी थी, पर जब उसने टीवी पर अपनी मौत की खबर देखी, तब वह अपनी मौसी के घर गई। इस प्रकार से मौसी ने घर वालों को खबर की और लड़की पुलिस की मदद से घर वालों को मिल गई।
