भारत के युवाओं को फिल्मी दुनिया बेहद ही पसंद आती है। हर दूसरा युवा बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाना चाहता है। भारत के ही कई लाखों युवा सपनों की नगरी मुंबई इसी ख्वाब से पहुंचते हैं कि उनको भी बॉलीवुड में चांस मिल जाए। इनमें से कुछ ही लोगों को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम मिल पाता है। वहीं सभी को दोबारा अपने घर लौटना पड़ता है। इसके अलावा जो फिल्मों में आते हैं यह भी पक्का नहीं है कि उनको दर्शकों का प्यार मिले ही। फिल्मों मे आना और बॉलीवुड में हिट होना एक अलग बात है। बॉलीवुड में कई ऐसे चहरे है जिनकी शुरूआत तो बॉलीवुड में अच्छी रही लेकिन वो बॉलीवुड में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ हीरोइनों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 शमिता शेट्टी
 Image Source :http://www.whitegadget.com/
Image Source :http://www.whitegadget.com/
बॉलीवुड की अदाकारा शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने अपना करियर शाहरूख और अमिताभ जैसे बड़े कलाकारों के साथ फिल्म मोहब्बतें से शुरू किया। यह फिल्म तो हिट हो गई, लेकिन शमिता शेट्टी के करियर को उतना फायदा नहीं हुआ जितना होना चाहिए था। अपनी पहली फिल्म में ही शमिता ने काफी बोल्ड किरदार को निभाया था। इसके बाद उन्होंने साथिया, मेरे यार की शादी है, जहर, फरेब, बेवफा और कैश आदि फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में शमिता ने बोल्ड भूमिका ही अदा की। इसके बावजूद भी वो अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहीं।
2 उदिता गोस्वामी
 Image Source :http://images2.fanpop.com/
Image Source :http://images2.fanpop.com/
उदिता गोस्वामी ने बॉलीवुड में फिल्म पाप से अपना कैरियर शुरू किया था। इस फिल्मे में उदिता अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में दिखाई दी थी। इसके बाद उन्होंने जहर, दिल दिया है, अपार्टमेंट, अक्सर, किसे प्यार करूं और मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया था। लेकिन उन्हें भी बॉलीवुड में अन्य की तरह सफलता नहीं मिल पाई।
3 नेहा धूपिया
 Image Source :http://www.celebritycurry.com/
Image Source :http://www.celebritycurry.com/
बॉलीवुड में नेहा धूपिया को सभी जानते है। मॉडल से एक्ट्रेस बनी नेहा ने फिल्मों में किसी भी तरह के रोल करने से परहेज नहीं किया। करियर की शुरूआत से उन्होंने फिल्मों में बोल्ड सीन को किया। नेहा की पहली फिल्म कयामत थी। इसके बाद नेहा ने कई सारी फिल्मों में काम किया। अपनी फिल्मों में नेहा ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। लेकिन अपना करियर को उस दिशा में नहीं ले जा पाई जिस दिशा में ले जाना चाहिए था।
4 अमृता अरोड़ा
 Image Source :http://2.bp.blogspot.com/
Image Source :http://2.bp.blogspot.com/
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मलाइका अरोड़ा खान की बहन अमृता अरोड़ा ने अपना करियर फिल्म ‘‘कितने दूर कितने पास‘‘ से किया। इसके बाद भी अमृता ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म जमीन, अवारा पागल दीवाना, फाइट, रक्त, क्लब, हैलो, राख, स्पीड और गोलमाल रिटर्न के साथ ही कई फिल्मों में अभिनय किया है।
5 सेलिना जेटली
 Image Source :http://www.onlinenewspoint.com/
Image Source :http://www.onlinenewspoint.com/
बॉलीवुड में सेलिना जेटली ने वर्ष 2003 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इस अभिनेत्री ने जानशीन फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में फरदीन खान उनके साथ बतौर हीरों थे। फिल्में मिलने के बावजूद सेलिना को बोल्ड एक्ट्रेस ही कहा जाता रहा। इन्होंने खेल, नो एंट्री, अपना सपना मनी मनी, सिलसिले, हे बेबी, जिंदा और मनी है तो हनी है जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें फिल्मों में सफलता नहीं मिल पाई।
