अच्छे पति की कई खूबियां हैं विराट कोहली में

0
387

क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली एक ऐसा नाम है जिसने बहुत ही कम समय में ऐसी कामयाबी हासिल की है कि आज उनके कई फैंस हैं। अगर आप एक क्रिकेट प्रेमी हैं तो आपको भी आजकल हर किसी की जुबान पर एक ही नाम सुनने के मिलेगा और वो नाम विराट कोहली का होगा। लड़का हो या फिर लड़की विराट हर किसी के दिल में राज करते हैं। आजकल हर लड़का विराट की ही तरह बनना चाहता है तो हर लड़की ये ही चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड विराट की तरह हो।

आजकल टी-20 के चलते हर दिन मीडिया में किसी न किसी तरह से विराट की बात हो ही जाती है। विराट के बारे में कोई कुछ भी कहे पर ऐसे बहुत से लोग हैं जो विराट को लेकर ये जरूर जानना चाहते होंगे कि क्या वो एक अच्छे पति साबित हो सकते हैं। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो हम आपको विराट के व्यक्तित्व की कुछ ऐसी ही खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से वो एक अच्छे पति बन सकते हैं।

virat-kohli-pti_mfeImage Source :http://wirally.com/

1. जो व्यक्ति बच्चों से प्यार करता है वो एक अच्छा पति और अच्छा पिता बन सकता है। इस बात को तो आप भी मानेंगे कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की एक फोटो को बहुत पसंद किया गया था जिसमें वो भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी के साथ दिख रहे हैं। उस फोटो को देख कर हर कोई ये ही मान रहा है कि विराट को बच्चों से बहुत प्यार है।

Virat-kohli-with-his-nefew-aarab-1024x862Image Source :http://idiotsmonkey.com/

2. जो व्यक्ति औरतों की इज्जत करना जानता हो वो एक अच्छा पति बन सकता है। कुछ ही समय पहले जब विराट ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी तो उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को लेकर बहुत से जोक्स बनने लगे थे। जब विराट को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया और जिन्होंने ऐसा किया था उन्हें शर्म करने के लिए बोला। इससे साफ पता चलता है कि विराट किसी भी लड़की के लिए कुछ बुरा नहीं सुन सकते हैं।

1331775_Wallpaper2Image Source :http://www.hindustantimes.com/

3. एक अच्छा पति बनने के लिए ये जरूरी है कि आप किसी से भी बात करें तो उससे हमेशा ऐसे बात करें कि उसे उसकी गलती का भी पता लग जाए और बुरा भी ना लगे। अगर बात करें विराट की तो विराट में ये खूबी है कि वो किसी को भी कड़वे शब्द बोले बिना ही अपनी बात बोल सकते हैं। कुछ समय पहले हुए प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट ने बड़े ही स्पष्ट शब्दों में अपनी बातें रख दी थी और उनकी बातों से किसी को भी बुरा नहीं लगा था।

EP-151119586Image Source :http://www.thenational.ae/

4. जो व्यक्ति अपने परिवार से प्यार करता हो वो भी एक अच्छा पति बन सकता है और विराट तो इस चीज में सबसे ज्यादा ही अच्छे हैं। उन्हें इस बात का अच्छे से ज्ञान है कि जीवन में परिवार का होना कितना आवश्यक होता है। विराट ने कई बार सोशल मीडिया में अपने परिवार के साथ भी कई तरह की फोटो को शेयर किया है। इनमें से कई फोटो तो उन्होंने अपनी मां के साथ ही ली है, जिन्हें देख कर साफ कहा जा सकता है कि विराट अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं।

thequint-2016-02-caeab8a7-a0c9-4000-9398-b4850b4662c9-1-828f93c437459609525091034d4544ceImage Source :http://quintype-01.imgix.net/

5. एक अच्छे पति होने के लिए बस ये ही जरूरी नहीं है कि आप दूसरों का कितना सम्मान करते हैं। यह भी बहुत जरूरी है कि आप को पता हो कि आप अपने पार्टनर को हर समय खुश रख सकें। जब वो उदास हो तो उसके साथ मजा कर उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकें और विराट तो इस चीज में भी बहुत आगे हैं। उनके दोस्त हों या अनके परिवार के सदस्य, हर किसी का ये ही कहना होता है कि विराट बहुत ही मजाकिया लड़के हैं। उन्हें पता होता है कि किस तरह से किसी को हंसाना है। वैसे अगर आप विराट की सोशल मीडिया पर शेयर हुई फोटो को देखेंगे तो आपको उन्हें देख कर यह समझ आ ही जाएगा कि विराट को मजाक-मस्ती करना बहुत पसंद है।

photos-2015-7-23-2-12-32Image Source :http://us.sulekhalive.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here