मैं और चार्ल्स का पब्लिक रिव्यु

-

वाह गजब 3/5 रेटिंग

मैं और चार्ल्स को जनता ने किया पसंद

बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित ’मैं और चार्ल्स’ मूवी शुक्रवार सिनेमाघरों पर प्रदर्शित की गई। इसको डरना मना है फिल्म के निर्देशक प्रवाल रमन ने निर्देशित किया है। जिसमें चार्ल्स शोभराज के काले कारनामों के बारे में बताया गया। वहीं चार्ल्स शोभराज और दिल्ली पुलिस एक अधिकारी के बीच की कहानी को भी रोचक ढंग से पर्दे पर उतारा गया हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने मेन लीड रोल करते हुए चार्ल्स शोभराज की प्रेम कहानी को भी खूबसूरती से पेश किया। इसके अलावा फिल्म में ऋचा चड्ढा, टिस्का चोपड़ा, आदिल हुसैन और एलेक्स ओ नील की स्टार कास्ट मौजूद है। ए ग्रेड की इस फिल्म में ऋचा चड्ढा ने चार्ल्स शोभराज की लॉ स्टूडेंट मीरा शर्मा का किरदार निभाया है। वहीं आदिल हुसैन ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी अमोद कांत की दमदार भूमिका निभाई है, जबकि टिस्का फिल्म में आदिल अमोद कांत की बीवी के किरदार में है।

Charles1Image Source: http://khoobsurati.com/

लोगों का कहना है कि मूवी ठीक है। फिल्म का सेकेंड हाफ लोगों ने पसंद किया। वहीं रणदीप का किरदार लोगों को उनकी पिछली फिल्मों से ज्यादा अच्छा लगा। इसके अलावा कुछ दर्शकों को मूवी समझ में ही नहीं आई। खासकर युवा वर्ग के दर्शकों को रणदीप हुड्ढा का किरदार दमदार लगा। स्टार कास्ट और फिल्म के किरदार लोगों को ठीक लगे। फिलहाल लोग इसे वन टाइम वॉच मूवी ही कह रहे हैं। लोगों ने इसे दो, ढाई और तीन स्टार की रेटिंग दी है, जबकि वाह गजब इस मूवी को तीन रेटिंग दे रहा है।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments