जानिए भारत से जुड़ी इन 5 बेहतरीन बातों के बारे में

0
699

अपना देश बहुत ही बड़ा है और यही कारण है कि आप यदि एक दिशा से किसी अन्य दिशा की ओर चलते हैं तो आपको अलग ही संस्कृति मिलती है, जो पहले से अलग होती है। इस प्रकार से अपने देश की प्रत्येक दिशा में कुछ खास तथ्य हैं, जो बनाते हैं भारत को कुछ खास और अलग। इस प्रकार के स्पेशल फैक्ट्स को अधिकतर लोग नहीं जानते। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी स्पेशल जगहों और तथ्यों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।

1- तैरता हुआ पोस्ट ऑफिस
यह पोस्ट ऑफिस अगस्त 2011 में श्रीनगर स्थित डल झील में खोला गया था| 1,55,015 पोस्ट ऑफिस के साथ भारत दुनिया के सबसे बड़े पोस्टल नेटवर्क वाला देश है| यहां सुदूर गांवों तक डाक सुविधा है|

5 Amazing facts about IndiaImage Source:

2- समुद्र के ऊपर बना पुल
इसे भारत की इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना कहा जा सकता है। इस पुल का उद्घाटन कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने किया था। इस पुल को जनसाधारण के लिए खोल दिया गया है। इसको बनाने में लगभग 16 अरब 50 करोड़ की धनराशि लगी है।

5 Amazing facts about India1Image Source:

3- शैम्पू –
इसका उपयोग भारत में प्राचीन काल से होता था। शैम्पू शब्द संस्कृत के “चम्पू” शब्द से ही बना है। हालांकि प्राचीन काल में शैम्पू, हर्बल औषधियों से बना होता था।

5 Amazing facts about India2Image Source:

4- दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी देश –
आप शायद ही जानते होंगे कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी देश है। वहीं मांसाहारी देश की बात करें तो सबसे बड़ा मांसाहारी देश हांगकांग है।

5 Amazing facts about India3Image Source:

5- दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश –
भारत विश्व में सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक और उपभोक्ता देश है। देश में उत्पादित दूध का लगभग 49% तरल दूध के रूप में सेवन किया जाता है, जबकि बाकी घी, पनीर, दही, आइसक्रीम और मक्खन के रूप में प्रयोग लाया जाता है। 1970 के दशक में शुरू की गई ‘श्वेत क्रांति’ मील का पत्थर साबित हुई और भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है।

5 Amazing facts about India4Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here