2 करोड़ 30 लाख में बिका यह 40 वर्ष पुराना कंप्यूटर, जानें इसकी खासियत

0
438
Picture taken on May 12, 2017 shows an A

 

कंप्यूटर आजकल आम हो गए हैं और बहुत सस्ते मिल रहें हैं, पर आज से करीब 40 वर्ष पहले बना एक कंप्यूटर 2 करोड़ 30 लाख में बिका है। यही बात लोगों को चकित कर रही है कि आखिर एक 40 वर्ष पुराने कंप्यूटर में ऐसी क्या खासियत थी कि वह आज भी इतना महंगा बिक गया। वर्तमान में इस कंप्यूटर को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा हैं तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर इस कंप्यूटर के इतना महंगा बिकने के पीछे क्या कारण है।

40 years old computer sold in 2 crore and 30 lakh rupeesimage source:

सबसे पहले आपको हम यह बता दें कि यह कोई आम कंप्यूटर नहीं है बल्कि यह “एप्पल” के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज़निएक का बनाया गया कंप्यूटर है। इन लोगों ने इस कंप्यूटर को 1976 में बनाया था। इस कंप्यूटर का नाम “एप्पल-1 कंप्यूटर” है। यह कंप्यूटर इन दोनों लोगों के बनाए उन 66 कंप्यूटर्स में से एक है जो कि अभी भी अस्तित्व में हैं, इसलिए ही हालही में हुई एक नीलामी में यह कंप्यूटर 2 करोड़ 30 लाख रूपए में बिका।

वोज़निएक इस कंप्यूटर के बारे में बताते हैं कि जब उन्होंने इस कंप्यूटर का निर्माण किया था, तब इसकी कीमत महज 666.66 डॉलर की थी, क्योंकि उस समय इसमें खर्चा बहुत कम आया था। इस प्रकार से आज से 40 वर्ष पहले बना यह कंप्यूटर आज भी 2 करोड़ से ज्यादा की कीमत में बिका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here