3 साल की बच्ची ने मां की जान बचाकर सभी को कर दिया हैरान…

0
313

कहते है बच्चों की शैतानियों में कुछ ऐसी कई प्रतिभाएं छिपी रहती है, जिससे हम अनजान रहते है और उनकी शैतानियों पर उनको डांटते रहते है, पर ये नदानियां ही कभी-कभी हमारे लिए एक मिसाल बन जाती है। ऐसा ही एक केस देखने को मिला, जिसके बारे में जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान। आज हम आपको इसी घटना के बारे में बता जा रहें हैं, जहां पर चंचल सी महज 3 साल की एक मासूम बच्ची ने अपनी मां की जिंदगी को बचा कर नया जीवन देकर एक अद्भुत मिसाल कायम की है।

इग्लैंड की निवासी 3 साल की सोफिया आज लोगों के लिए एक मिसाल बन गई हैं। कुछ दिनों पहले सोफिया की मां की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण वो जमीन पर गिर पड़ी और वो बेहोश हो गई। घर पर किसी की मौजूदगी ना होने पर इस बच्ची ने इन परिस्थितियों में जो काम किया, उसे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान..

इस परिस्थिति में इस बच्ची ने अपनी चतुराई और दिमाग का इस्तेमाल करते हुए तुरंत emergency services पर कॉल कर इस बात की जानकारी दी। इतना ही नही 999 नंबर को डायल करके अपनी मां की नाजुक हालत के बारे भी उन्हें बताया।

इस सूचना के मिलते ही उसकी मां के इलाज के लिए ईमरजेंसी वैन उनके घर जा पहुंची और उसकी मां का सही समय पर इलाज किया जा सका। जिसके बाद वो नया जन्म पाकर अपनी बेटी के इस काम से गर्व महसूस कर रहीं हैं। सोफिया की मां पेटरिसिया नामक एक खतरानाक बीमारी से जूझ रही है। परन्तु तीन वर्ष के छोटी उम्र में मां की तबियत ख़राब के बारे में सही जानकारी देने की खबर जिसे भी लगी वो हैरान हो गया। वहीं दूसरी और इस बच्ची की मां की तबियत अब ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here