145 साल के शख्स को 24 साल से है अपनी मौत का इंतजार…

0
839

लोग अपनी जिंदगी के लंबी होने की दुआ करते है पर यदि जिंदगी काफी लंबी होने के बाद आप पर ही भारी लगने तो एक दिन आप भी मौत की भीख मांगने को तैयार हो जाते है। ऐसा ही हुआ इस शख्स के साथ जो अपनी उम्र के145 साल पूरा कर चुका है पर मानो जैसे मौत भी इसके घर का रास्ता भूल चुकी हो, या यह शख्स वहां पर लिखी लिस्ट से बाहर हो चुका हो। अब ये अपनी लंबी जिंदगी से परेशान हो बड़ी ही बेसब्री से हर रोज अपनी मौत का इतंजार करता है।

इंडोनेशिया में रहने वाले एम्बाह गोथो नाम का जन्म 31 दिसंबर 1870 को हुआ था। 24 साल पहले जब उनकी उम्र 122 साल की थी तब ही उन्होंने अपने लिए एक कब्र तैयार कर ली थी लेकिन उस कब्र तक पहुंचने का मौका उन्हें आज तक नहीं मिल पाया । गोथो का मानना है कि 145 साल की उम्र में होने पर वो दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र वाले व्यक्तियों में से एक है।

145-years-old-waiting1Image Source:

इससे पहले फ्रांस के जेनी कालमेंट 122 वर्षीय की पार कर करने के बाद दुनिया के सबसे ज्यादा बुजुर्ग व्यक्ति के तौर पर जाने जाते थे। लेकिन एम्बाह गोथो ने 145 साल की उम्र पार कर उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इनके अलावा नाइजीरिया में रहने वाले जेम्स जिनकी उम्र 171 साल और इथियोपिया के 163 साल के दाकाबो एब्बा भी सबसे ज्यादा उम्र वाले लोगों की लिस्ट में शामिल रहे हैं।

उम्र की इस भारी अवस्था को पार करने के बाद अब उनका शरीर भी उनका साथ देना छोड़ रहा है। वो रोजमर्रा का काम भी अपने आप से नहीं कर पाते है। जिसके चलते अब वो मौत का इतजांर कर आगे का समय निकाल रहें हैं। शायद यमराज को उनके घर का पता मिल जाये…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here