इस व्यक्ति का पेट बन चुका है पथरियों का खेत, निकली 11,816 पथरियां

0
312

पेट में पथरी होने से परेशान कई लोगों को आपने देखा ही होगा, पर उस समय क्या हो सकता है जब पेट ही पथरियों का खेत बन जाए, हालही में एक व्यक्ति के पेट से 11 हजार से ज्यादा पथरियां निकली हैं, यह मामला है विनोद शर्मा का जो की उत्तर प्रदेश के मथुरा में रहते हैं। इनको कई दिनों से पेटदर्द की काफी शिकायत चल रही थी तथा दर्द भी लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके कारण इन्होंने स्थाई उपचार कराने का मन बना लिया और हॉस्पिटल में अपने पेट का चैकअप कराया। चैकअप में डॉक्टरों ने विनोद शर्मा को बताया कि उनके गॉलब्लेडर में पथरी है और इसके लिए उन्हें ऑपरेशन कराना ही सही रहेगा।

gallstonesImage Source:

इतना होने के बाद में विनोद शर्मा अपने ऑपरेशन के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर में भर्ती हो गए। ऑपरेशन तो सही रहा पर डॉक्टर लोग यह देखकर हैरान रह गए कि उनके शरीर में 2 या 4 नहीं बल्कि 11,816 पथरियां निकली हैं और इन पथरियों को गिनने में डॉक्टरों को तीन दिन का समय लगा।

विनोद शर्मा का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर जीवन कांकरिया ने इस बारे में कहा कि “इस अस्पताल में इतना बड़ा ऑपरेशन पहली बार हुआ है। मरीज का गॉलब्लेडर का आकार सामान्य से दोगुना था। सीटी स्कैन तकनीक में इस बात का पता नहीं चल पाया था कि मरीज के पेट में हजारों की संख्या में स्टोन होंगे। सीटी स्कैन भी मरीज की असली बीमारी का पता लगाने में फेल रही। सर्जरी करने पर बीमारी का असली कारण पता चला। सारे स्टोन लगभग एक जैसे आकार के ही थे। इनका रंग काला था, जबकि अमूमन गॉल ब्लेडर के स्टोन का रंग भूरा होता है। मरीज के गॉलब्लेडर से निकले सबसे बड़े स्टोन का आकार 3.2 मिमी था” ऑपरेशन के एक दिन बाद ही विनोद शर्मा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here