आप भी पा सकते हैं जबरदस्त बॉडी

0
674

आज के दौर में हर दूसरा लड़का अपने शरीर को सलमान खान और ऋतिक रोशन की तरह बनाना चाहता है, लेकिन शरीर को गठीला बनाने के लिए कई तरह की सावधानियां भी बरतनी पड़ती हैं। आपको बता दें कि सिक्स पैक्स ऐब्स बना पाना आसान काम नहीं है। सिक्स पैक्स ऐब्स की सच्चाई आप सही तरह से जान पाएं इसलिए आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बात बता रहे हैं।

1Image Source: http://static.abplive.in/

1- सिक्स पैक ऐब्स बनाने के लिए खास तरह की कसरत करनी पड़ती है, लेकिन इस तरह की कसरत करने से शरीर पर विपरीत प्रभाव भी पड़ते हैं। सिक्स पैक ऐब्स बनाने के लिए मांसपेशियों पर अधिक दबाव बनता है। जिस कारण मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।
2- सप्ताह में सारे दिन सिक्स पैक ऐब्स की एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इसमें थोड़ा ब्रेक जरूर देना चाहिए। चार से पांच दिन की एक्सरसाइज से भी आप सिक्स पैक ऐब्स आसानी से पा सकते हैं। ब्रेक वाले दिनों में हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।
3- एक रिसर्च के अनुसार केवल ऐब्स पर ही काम करने से आपका वजन कम नहीं होगा। इसके लिए आपको अपने पूरे शरीर की एक्सरसाइज के साथ ही कार्डियो एक्सरसाइज करने की भी जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देने की जरूरत पड़ती है।
4- सिक्स पैक ऐब्स बनाने के लिए कमर का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसलिए आपको कमर की एक्सरसाइज पर पूरा फोकस करना होगा। अगर कमर पर ध्यान नहीं देंगे तो आपको कमर से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
5- सिक्स पैक ऐब्स बनाते समय कई बार एक ही एक्सरसाइज करते रहने से भी कोई फायदा नहीं पहुंचता है। ऐसे में आपको ऐब्स बनाने वाली दूसरी एक्सरसाइजों पर भी जोर देना होगा। साथ ही अपने शरीर की मांसपेशियों के आधार पर भी आपको एक्सरसाइज का चुनाव करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here