एक साथ दो लोगों से प्यार होने के कारण

0
498

अगर हम आपसे पूछें कि इस संसार में सबसे सुंदर और पवित्र रिश्ता कौन सा है तो आप भी प्यार के रिश्ते को ही महत्व देंगे। जब किसी को प्यार होता है तो उसके रिश्ते में किसी भी तरह का द्वेष और छल-कपट नहीं होता। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ऐसा प्यार केवल पति-पत्नी के बीच ही हो सकता है तो ऐसा नहीं है। ये प्यार किसी के भी साथ हो सकता है, लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि जैसे-जैसे समय बीतता जाता है वैसे-वैसे एक रिश्ते में प्यार के मायने भी बदलने लगते हैं।

अगर बात करें फिल्मों की तो फिल्मों में भी प्यार के अहसास को एक अलग ही रूप में दिखाया जाता है जिसे देख कर हर कोई प्यार की कल्पना उसी तरह से करने लगता है, लेकिन आजकल समय बदल गया है। आजकल कुछ लोगों को एक साथ दो लोगों से प्यार होने लग जाता है। इतना ही नहीं बॉलीवुड में भी इस तहर के प्यार को लेकर कई तरह के फिल्में बनी हैं। वैसे तो लव ट्रायंगल पर बहुत पहले से ही फिल्में बनती आ रही हैं, फिर भी यह विषय कभी भी फिल्म निर्माताओं के लिए पुराना नहीं होता है। ऐसा नहीं है कि ये लव ट्रायंगल आपको केवल फिल्मों में ही देखने को मिलेंगे। असल जीवन में भी आप इस तरह के लव ट्रायंगल को देख सकते हैं।

bmbmbmbImage Source :http://www.sosmoviers.com/

इस बात को आप भी मानते ही होंगे कि प्यार का रिश्ता सभी रिश्तों में सबसे खास होता है, लेकिन तब क्या हो जब आपका दिल एक साथ दो लोगों के लिए धड़कने लगे। इस बात को सुन कर अगर आप ये सोच रहे हैं कि ऐसा नहीं होता है तो ऐसा नहीं है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके साथ ऐसा हो जाता है। किसी रिश्ते में होते हुए भी किसी और से प्यार हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। आज हम आपको इस लव ट्रायंगल के ही बारे में बताने जा रहे हैं कि ऐसा क्यों और कब होता है।

लव ट्रायंगल के कारण-

आपने यह डायलॉग तो सुना ही होगा कि ‘इस दिल पर कोई जोर नहीं गालिब।’ इस से आप ये तो समझ ही गए होंगे कि दिल पर किसी का कोई बस नहीं होता है। ये कब किसके लिये धड़कने लग जाए इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता, लेकिन कई बार ये दिल हमारे लिए कुछ ऐसी परेशानियां खड़ी कर देता है जिनसे हम जितना भी बचने की कोशिश करें हम उससे दूर नहीं जा पाते हैं। लव ट्रायंगल बहुत ही पेचीदा रिलेशनशिप होता है। आज हम आपको इसी रिलेशनशिप के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

gjkgjgImage Source :http://img04.deviantart.net/

1. ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। आप चाहे महिला हों या पुरुष, आपका मन एक समय में कभी भी किसी और से प्यार कर सकता है, लेकिन एक साथ किसी और से प्यार होने की बात आपके व्यक्तित्व पर निर्भर करती है।

2. जब आपका आपके रिश्ते पर से भरोसा उठने लगता है और आप किसी अन्य रिश्ते में बंधने लगते हैं तो इसे भी लव ट्रायंगल का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। ऐसे हालातों में अक्सर लोगों को यह समझ नहीं आता है कि वो उस मनुष्य से प्यार करते हैं या फिर उसके लिए केवल एक आकर्षण महसूस करते हैं।

3. जब आप किसी से ज्यादा ही प्रभावित होने लगते हैं तो ऐसे में भी आपके मन में धीरे-धीरे उसके लिए प्यार का भाव आने लगता है।

bmbmbmImage Source :http://nouwcdn.com/

4. कई बार एक समान व्यक्तित्व के लोग भी इस तरह के रिलेशनशिप की वजह बन जाते हैं।

5. कुछ लोगों ने तो अपनी आपबीती में यह भी कहा है कि अगर आप किसी से प्यार करते हैं, लेकिन इस दौरान अगर कोई ऐसा व्यक्ति टकराता है जो आपके प्रेमी से ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक हो तो ऐसी परिस्थिति में भी लव ट्रायंगल रिलेशनशिप की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

6. रिश्तों में होने वाली गलतफहमियां और टकराहट भी इस तरह के रिलेशनशिप का कारण बनती हैं, लेकिन इस विषय पर ज्यादातर डॉक्टरों व विशेषज्ञों का यह मानना है कि वो केवल एक आकर्षण होता है ना कि प्यार।

समाजशास्त्रियों की मानें तो प्यार एक तरह का भावात्मक रिश्ता होता है तथा कोई भी अपने भावात्मक रिश्तों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। वो इस बात को गलत मानते हैं और कहीं ना कहीं इस तरह के रिश्तों के ही कारण हमारे समाज में लिव इन रिलेशन बढ़ते जा रहे हैं। सदियों से चली आ रही हमारी परंपराओं के अनुसार एक रिश्ते में होने के साथ किसी अन्य रिश्ते में भी होना गलत है। हमारे समाज में इस तरह के रिश्तों को कभी भी स्वीकार नहीं किया जाता है। वैसे यह भी मुमकिन है कि आप एक साथ दो लोगों के लिए एक ही प्रकार की भावना को महसूस करें, लेकिन ऐसे रिश्तों को कोई भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं निभा पाता है। तो अच्छा होगा कि आप समय रहते ही अपनी भावनाओं को संभाल दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here