इस एक्ट्रेस से क्यों घबरा गया था पाकिस्तान

0
622

भारत में इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म “सनम तेरी कसम” में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने डेब्यू किया है। हालांकि इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की उम्र बहुत कम है, पर यह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिससे पाकिस्तान एक समय में घबरा गया था। वहां की पब्लिक ने इस एक्ट्रेस को बैन करने की अपील सरकार से कर डाली थी। आज हम आपको बता रहे हैं इस एक्ट्रेस के उस कारनामे के बारे में जिससे पाकिस्तान घबरा गया था।

क्या था मामला –

जैसा कि आपको याद होगा कि कुछ समय पहले “फैंटम” नाम की फिल्म आई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया था। असल में जब यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हुई थी तो मावरा होकेन नामक इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ट्वीट के जरिये इस फिल्म पर अपने विचार दिए थे। मावरा होकेन ने लिखा था “यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है और आतंकी लोगों का किसी देश से कोई मतलब नहीं होता है, एक आतंकी सिर्फ आतंकी ही होता है”।

मावरा होकेन के इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया, तो कुछ लोग भड़क गए। कुछ लोगों ने उनको बैन करने की मांग तत्कालीन सरकार से भी कर डाली थी। वहीं, कुछ लोगों ने मावरा होकेन को भारत भेजने की बात कही थी।

1Image Source: http://i1.dainikbhaskar.com/

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मावरा होकेन का असली नाम मावरा हुसैन है। 7 वीं क्लास में उन्होंने अपना सरनेम चेंज करा लिया था क्योंकि उनको अपने नाम का सरनेम पसंद नहीं था। मावरा होकेन की बहन उर्वा होकेन भी एक पापुलर एक्ट्रेस हैं। मावरा होकेन बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की बड़ी फैन भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here