इस वजह से फवाद खान ने छोड़ी थी पीके

0
444

अभिनेता फवाद खान ने बॉलीवुड में अभी कुछ ही फिल्में की हैं। फवाद पाकिस्तानी मूल के अभिनेता हैं। आपको बता दें कि फवाद ने अपनी बॉलीवुड के कैरियर से जुड़ी कुछ बातों को अब सार्वजनिक किया है। उन्होंने बताया है कि वह पीके का हिस्सा होने वाले थे, पर कपूर एंड संस के लिए डेट देने के कारण वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सके।

पाकिस्तानी मूल के अभिनेता फवाद खान इन दिनों अपनी नई फिल्म कपूर एंड संस को लेकर काफी उत्साहित हैं। फवाद ने बॉलीवुड में सोनम कपूर के साथ आई फिल्म खूबसूरत से कदम रखा है। फवाद खान ने अपने कैरियर से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करते हुए खुलासा किया है कि उन्हें राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके के लिए ऑफर आया था। पीके के लिए ऑफर पाने के बाद मैं बेहद खुश हुआ था, लेकिन उस समय तक मैं अपनी सारी डेट्स कपूर एंड संस को दे चुका था। इस कारण वह बॉलीवुड की पीके जैसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उस दौरान फवाद को पीके के लिए सुशांत सिंह की भूमिका के लिए रोल ऑफर किया गया था। पीके की सफलता के बारे में हर कोई जानता ही है।

khanImage Source: https://s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

फवाद अब कपूर एंड संस में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस भूमिका के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। यह फिल्म 18 मार्च को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें फवाद के साथ ही साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में ऋषि कपूर भी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here