पूजा भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
569

महज 17 साल की उम्र में डैडी फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री पूजा भट्ट का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता महेश भट्ट हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उनकी माता का नाम किरण भट्ट है। आलिया भट्ट उनकी सौतेली बहन हैं। इसके अलावा मोहित सूरी और इमरान हाश्मी उनके चचेरे भाई हैं।

करियर-

पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरूआत 17 साल की छोटी सी उम्र में कर दी थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता महेश भट्ट ने ही किया था। इस फिल्म की कहानी एक शराबी बाप और उसकी मासूम बेटी के रिश्ते पर आधारित थी, लेकिन पूजा भट्ट को अपने करियर में कामयाबी फिल्म दिल है कि मानता नहीं से मिली। यह एक ऑस्कर विनिंग फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म के लिए पूजा भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने सड़क, फिर तेरी कहानी याद आई, जुनून, चाहत नाराज, अंगरक्षक जैसी कई सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली।

Filmmaker Mahesh Bhatt and actress Pooja Bhatt during a programme where theatrical adaptation of Mahesh Bhatt's film `Daddy` was staged in New Delhi on Aug 4, 2014. (Photo: Amlan Paliwal/IANS)Image Source: http://www.tellmeboss.com/

एक्टिंग से मोड़ा मुंह-

पूजा भट्ट की बतौर अभिनेत्री एवरीबडी सेज आई एम फाइन आखिरी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ कर फिल्म निर्माण और निर्देशन करने का मन बना लिया। उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्म पाप का निर्देशन किया, जिसमें जॉन अब्राहम और उदिता गोस्वामी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने धोखा, कजरारे, जिस्म और हॉलीडे जैसी कुछ सुपरहिट फिल्मों में निर्देशन किया।

असफल रहा विवाहित जीवन-

पूजा भट्ट 2003 में मनीष मखीजा के साथ शादी के बंधन में बंध गर्इं। मनीष एक वीजे हैं और मुंबई स्थित एक रेस्तरां के मालिक हैं। 2014 में दोनों का यह सुनहरा रिश्ता तलाक तक जा पहुंचा। अपने तलाक की घोषणा पूजा भट्ट ने ट्विटर पर की थी।

1Image Source: http://www.rapidspiel.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here