देखें दीपिका की इस क्यूट लिटिल फैन को मस्तानी के रूप में

0
348

दीपिका की पिछली फिल्म बाजीराव मस्तानी ने बॉलीवुड में 100 करोड़ से ऊपर का करोबार किया था। इस फिल्म में जितनी सराहना दीपिका की एक्टिंग की हुई थी, उतनी ही प्रशंसा उनके लुक की भी की गई। इस फिल्म में वह फारसी वेशभूषा में काफी खूबसूरत लग रही थीं। दिवानी मस्तानी के गोल्डन कलर के आउटफिट में दीपिका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। उनकी नाक पर नथ इस लुक में काफी जंच रही थी। साथ ही उन्होंने अपने हाथों में सारंगी लिया हुआ था, जो उनके लुक को और अधिक परफेक्ट बना रहा था।

इस फिल्म में वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग और लुक के कारण करोड़ों फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास स्थान बना पाईं। उनके फैंस की गिनती करना मुश्किल है। फिल्म में दीपिका ने अपनी खूबसूरती और जुनून के दम पर बाजीराव का दिल जीता था, मगर अब दीपिका की एक लिटिल फैन, मस्तानी जैसा लुक अपना कर दीपिका के साथ लाखों लोगों का दिल जीत रही हैं।

इस छोटी बच्ची ने हूबहू मस्तानी के जैसा लुक अपना कर अपनी फोटो एक साइट पर पोस्ट की है। इस फोटो को जो भी देखता है वह बच्ची की तारीफ में कमेंट करना नहीं भूलता।

2Image Source: http://static.punjabkesari.in/

इस फोटो को देखकर दीपिका ने भी इस पर कमेंट किया है। दीपिका ने इस फोटो पर लिखा है, “ओह माय गॉड, शी इज़ एडोरेबल”। वह भी अपनी नन्हीं फैन को अपने लुक में देखकर खुश हैं। बच्ची मस्तानी की पोशाक में वाकई काफी क्यूट लग रही है।

3Image Source: http://static.punjabkesari.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here