सामने आया दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर, देखें तस्वीरें

0
810
दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर

गर्मी के इन दिनों में मच्छर काफी परेशान करते हैं। आपने भी काफी मच्छर देखें होंगे, पर क्या आपने दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर देखा है। आपको बता दें कि हालही में दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर सामने आया है। इस मच्छर की तस्वीरें जिस किसी ने भी देखी, वह हैरान रह गया। इसको देखने पर ही पता लग जाता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर है। वर्तमान में इस मच्छर की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस मच्छर के बारे में।

दुनिया का सबसे बड़ा मच्छरImage source:

आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर चीन के एक जिव वैज्ञानिक ने सिचुआन प्रांत से खोजा है। यह मच्छर इतना ज्यादा बड़ा है कि इसके पंखो का फैलाव 11 सेंटीमीटर तक है। चीन की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मच्छर को “इंसेक्ट म्यूजियम ऑफ वेस्ट चाइना” में रखा गया है। इस संग्रहालय के  क्यूरेटर झाओ ली का कहना है कि “यह दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर “होलोरूसिया मिकादो” प्रजाति का है। झाओ ली ने इस मच्छर का पता पिछले वर्ष अगस्त माह में लगाया था।

दुनिया का सबसे बड़ा मच्छरImage source:

झाओ ली आगे बताते हैं कि “ये काफी खतरनाक मच्छर होते हैं लेकिन ये किसी का खून नहीं चूसते हैं। व्यस्क मच्छर का जीवन कुछ ही समय का होता है और यह सिर्फ पराग का सेवन कर भी जी लेते हैं। धरती पर कई हजार प्रजातियों के मच्छर हैं लेकिन मानव का रक्त चूसने वाली प्रजातियां महज 100 के आसपास ही हैं।” खैर वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े मच्छर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here