हिन्दुस्तान का मोस्टवांटेड आतंकी हाफिज सईद करेगा हिन्दू मंदिरों की रक्षा!

0
381

हिन्दुस्तान के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी और भारत के मोस्टवांटेड लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के संस्थापक हाफिज सईद के बोल अब कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां ये आतंकी हिन्दुस्तान के खिलाफ किसी ना किसी खतरनाक साजिश करने में लगा रहता है, वहीं दूसरी ओर उसका एक ऐसा बयान सामने आया है जिसको सुनने के बाद हर इंसान हैरान हो जाएगा।

2016_5$largeimg203_May_2016_180203737Image Source :http://images.prabhatkhabar.com/

दरअसल ऐसा लग रहा है कि हाफिद सईद का हिन्दू प्रेम अब जाग रहा है। जिसके चलते उसने यह बयान दिया है कि वह पाक के हिन्दू मंदिरों की रक्षा करेगा। उन्हें टूटने और तबाह नहीं होने देंगे। इतना ही नहीं उसने मंदिरों और गैर मुस्लिमों के पवित्र तीर्थ स्थलों की सुरक्षा को अपने धर्म के लोगों की जिम्मेदारी बताया है। कहा कि यह हमारे धर्म के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने हिन्दू भाइयों के मंदिरों और उनके पवित्र स्थलों की रक्षा करें।

hafeez-saeed_1462280816Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

हाफिद सईद का ये बयान उसकी छवि के एकदम विपरीत है। उसने ये बयान सिंध प्रांत के मतली शहर में हुई एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। इस दौरान उसने अपने संगठनों पर मदरसों के जरिए चरमंपथ को बढ़ावा देने के आरोपों को भी सिरे से नकारा। आप सभी को पता ना हो तो जान लें कि हाफिज सईद के संगठन ने भारत से सटे सिंध के थार एरिया में कई मदरसों को शुरू किया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि वह भारत के खिलाफ चरमपंथ को बढ़ावा देने की कोशिश में है।

इस दौरान हाफिज ने कश्मीर के मुसलमानों को समर्थन देते रहने की बात भी कही। बता दें कि आतंकी हाफिज सईद पर अमेरिका ने भी एक करोड़ डॉलर के ईनाम की घोषणा कर रखी है। वह मुंबई में साल 2008 में हुए धमाके का मास्टरमाइंड भी था। वह लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजियां करता रहता है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प ये होगा कि हिन्दू मंदिरों के लिए हाफिज का बोलना कहीं किसी नए खतरे का इशारा तो नहीं है या फिर वह सच में हिन्दुओं के लिए सोचने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here