विराट और अनुष्का की डिनर डेट ने मिटा दी दूरियां!

0
327

विराट और अनुष्का के रिश्तों को लेकर मीडिया के कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ऐसा कहा जा रहा था कि विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी अब खत्म हो गई है। अनुष्का विराट के पास लौटने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं, लेकिन अगर हम कहें कि इनके रिश्ते में किसी भी तरह की दूरियां नहीं हैं तो हो सकता है कि आप इस बात को सुन कर बहुत खुश हों। बता दें कि विराट और अनुष्का को आधी रात को एक रेस्टोरेंट से डिनर के बाद बाहर निकलते देखा गया है। जिससे ये जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं विराट और अनुष्का सब गिले शिकवे भुलाकर फिर से अपने प्यार भरे रिश्ते की शुरूआत करना चाहते हैं।

vt2Image Source :http://img01.ibnlive.in/

जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त इनकी कुछ तस्वीरों को कैद कर लिया गया है। जिसमें दोनों एक साथ दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। हालांकि जैसा कि पिछले समय से उनके ब्रेकअप को लेकर जो खबरें आ रही थी उनको देखकर अब ऐसा सोचा जा सकता है कि क्या सचमुच दोनों के रिश्तों में दरार आई थी या फिर ये सब दिखावा था। हाल ही मिली ये तस्वीरें इनके पैचअप की कहानी को बयां कर रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस ने ही ट्विटर पर शेयर किया है। जिससे सब कुछ साफ जाहिर हो रहा है।

viratImage Source :https://twitter.com/

आपको पता होगा कि इन दोनों के ब्रेकअप के पीछे विराट का अनुष्का को जल्द शादी करने के लिए कहना था। जिसके लिए अनुष्का बिल्कुल तैयार नहीं थीं। जिसके चलते दोनों में ब्रेकअप हुआ। वहीं इसके बाद कुछ दिन पहले अनुष्का ने यह भी कहा था वह सिर्फ अपने कैरियर पर फोकस करना चाहती हैं। इसके चलते विराट से पैचअप करना मुश्किल है, लेकिन अब दोनों डिनर डेट पर जा रहे हैं तो इससे ये साफ जाहिर हो जाता है कि अब भी इन दोनों के बीच प्यार कहीं ना कहीं बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here