वरुण की कुछ खास अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने की है ख्वाहिश

0
395

बॉलीवुड में आजकल अभिनेता अपने से बड़ी अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं। अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म की एंड का में करीना कपूर के साथ काम कर रहे हैं, तो फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने वाले हैं। आदित्य रॉय कपूर भी फितूर में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इन सभी की तरह अब वरुण धवन भी कुछ ऐसा ही करना चाह रहे हैं।

varun

ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में इस तरह की जोड़ियां पहली बार बन रही हैं। इससे पहले भी बहुत से अभिनेताओं ने अपने से बड़ी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। 2001 में आई फिल्म दिल चाहता है में अक्षय खन्ना ने डिंपल कपाडिया के साथ काम किया, 1990 में धर्मेंद्र ने भी नाका बंदी में श्रीदेवी के साथ काम किया है।

इन सभी की देखा-देखी अब वरुण धवन पर भी अपने से बड़ी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ काम करने का फितूर संवार हो गया है। इस बात की पुष्टि करते हुए खुद वरुण ने बताया है कि ‘वह ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रीति जिंटा और करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं।’ फिलहाल अभी वरुण धवन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। जिसमें उनके अपोजिट कृति सेनन को रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here