आज की लड़कियां बड़ों का सम्मान करना भूल चुकी हैं: भाग्यश्री

0
479

आज के समय में चाहे लड़के हों या लड़कियां आधुनिकता की उड़ान में वो इतना उड़ चले हैं कि आज वो बड़ों का सम्मान करना बिल्कुल भूल चुके हैं। जिसमें लड़कियां अपनी शर्म खोने में सबसे आगे मानी जा रही हैं। वे बड़ों के सामने भी उनसे आंखें मिलाकर अपनी बात कहने में नहीं झिझकती हैं कि- ‘इससे मिलिए, ये मेरा बॉयफ्रेंड है।’ हेरिटेज को प्रमोट करने जयपुर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने करियर और लाइफ से जुड़ी कुछ बातों की चर्चा करते हुए यह बातें कही।

आज-के-समय-में-चाहे-लड़के-हों-या-लड़कियां-आधुनिकता-की-उड़ानImage Source :http://celebritiesphotoshoot.com/

भाग्यश्री ने कहा कि वो आज भी अपने बड़ों का उतना ही सम्मान करती हैं जितना कि शादी के 26 साल पहले करती थीं। भले ही आज उनकी शादी के इतने साल हो चुके हों पर अपनी सासू मां का पूरा सम्मान करती हैं। वो आज भी अपनी सासू मां के सामने अपने पति से दूर बैठती हैं।

उन्होंने बताया कि ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के बाद ही उनका रोमांस हिमालय के साथ हो गया और काफी कम उम्र में ही वो शादी के बंधन में बंध कर फिल्मों से दूर हो गईं। अपनी फैमिली के लिये उनका यह अहम डिसीजन था, क्योंकि उनके अनुसार फैमिली और करियर दोनों को एक साथ लेकर चलना काफी मुश्किलों से भरा क्षण होता है। वो अपनी जिम्मेदारियों से भागना नहीं चाहती थीं और इस जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया भी। जिससे वो काफी खुश हैं और आज उस समय लिये गये फैसले से उन्हें कोई भी पछतावा नहीं है। उनके अनुसार वो उस वक्त का उनका सबसे सही फैसला था।

उन्होंने-बताया-कि-‘मैंने-प्यार-किया’-फिल्म-के-बाद-हीImage Source :http://cdn.glamcheck.com/bollywood/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here