आज का इतिहासः ऑनलाइन रेलवे रिजर्वेशन की हुई शुरूआत

0
343

आज 19 फरवरी का दिन अपने आप में कई प्रमुख घटनाओं को समेटे हुए है। इस दिन जहां हमें कई विशेष सेवाओं का लाभ मिला, वहीं दूसरी ओर आज के ही दिन हमें कुछ महानुभवों को खोने का गम भी मिला। आज के दिन ही देश की सबसे लोकप्रिय यातायात व्यवस्था रेलवे में कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन प्रणाली की शुरूआत की गई थी। ताजा जानकारी के अनुसार रेलवे की 8520 ट्रेनों में यात्रा करने वाले करीब 11 मिलियन लोगों में से करीब 5.5 लाख लोग रोजाना रिजर्वेशन टिकट लेकर यात्रा करते हैं। इसके अलावा इस दिन मराठा के वीर शासक शिवाजी का जुन्नेर में जन्म भी हुआ था। इस दिन के इतिहास के पन्नों में और भी कई चीजें दर्ज हैं। आइए इन पर डालते हैं एक नजर-

1Image Source: http://data1.ibtimes.co.in/

19 फरवरी वर्ष 1986- पहली बार कंप्यूटरीकृत रेलवे रिजर्वेशन प्रणाली की शुरूआत।
19 फरवरी वर्ष 1942- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।
19 फरवरी वर्ष 1915- स्वतंत्रता संग्राम में शामिल गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।
19 फरवरी वर्ष 1719- मुगल शासक फर्रूख सियर की हत्या हुई थी।
19 फरवरी वर्ष 1630- मराठा के शासक शिवाजी का जन्म जुन्नेर में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here