मात्र 99 रूपए खर्च कर यह महिला बन गई अमीर, जानें कैसे

0
335

 

कहा जाता है कि “ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है” कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ भी, जो महज 99 रूपए खर्च करने पर लखपति बन गई। जी हां, यह खबर काफी चौंकाने वाली है कि एक महिला महज मात्र 99 रूपए खर्च करने पर लखपति बन गई और इसलिए ही वर्तमान में यह खबर सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रही है, तो आइए अब हम भी आपको बताते हैं इस खबर के बारे में।

Image Source:

इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में रहने वाली एक महिला ने महज 99 रूपए खर्च कर खुद को लखपति बना लिया है और हम आपको यह भी बता दें कि इस महिला ने किसी प्रकार की लॉटरी भी नहीं ली थी। असल में कैरोलिन कैस्टिलो नामक इस महिला ने नया घर खरीदा था और इस अवसर पर उसने अपने साथ के लोगों को एक पार्टी भी दी थी। इस पार्टी के लिए कैरोलिन कैस्टिलो ने भोजन के लिए सी फूड खरीदा था। इस सी फूड में कैरोलिन ने 99 रूपए की एक सीप भी खरीदी थी, जब वह उसको खा रही थी तब उसके मुंह में कंकड़ जैसा कुछ लगा लेकिन जब उसने उस कंकड़ को अपने मुंह से बाहर निकाला तो वह हैरान रह गई, क्योंकि उसके मुंह से जो निकला वह काले रंग का एक दुर्लभ मोती था और वर्तमान में ऐसे मोतियों की कीमत करीब एक लाख रूपए है, अब कैरोलिन इस मोती को अपनी वेडिंग रिंग में लगवाएंगी। इस प्रकार से हमें बहुत सी चीजें अनजाने में ही मिल जाती हैं, जो हमें अमीर बना देती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here