ऐसा पेड़ जिसे देखते ही लोग हो जाते है अंधे…

0
750
पेड़

भूत प्रेत से जुड़ी घटनाओं के बारें में, तो आपने आस पास के लोगों से आवश्य ही सुना होगा। जिसके खौफ के साय़े से बचने के लिये लोग ना जाने क्या क्या उपाय करते है। पर यदि जब आपके घर के नजदीक ऐसे पेड़ पौधे मिल जाये, जिसे देखते ही इंसान अंधा होने लगे, तो यह जानने के बाद आप हैरान जरूर होगें। जीं हां ! ये सच कर देने वाली घटना ‘टिल्टेपक ‘ नामक एक ऐसे गांव की है.. जहां पर रहने वाला हर इंसान अंधा होने लगा है। इतना ही नहीं, इस गांव के पक्षी तक अंधे होने लगे हैं। इस बारे में गांव वालों का मानना है कि एक पेड़ को देख लेने की वजह से इस गांव के लोग अंधे हो गए हैं।

पेड़

‘टिल्टेपक नामक इस गांव में केवल 70 लोगों का घर बसा हुआ है जहां पर जोपोटेक जनजाती के लोग रहते हैं। जिनके किसी के घर पर खिड़कियां नहीं बनायी गई हैं। हाल में किए गए शोध से पता चला है कि यहां के लोगों की आखों की रोशनी जाने का कारण यहां पर लगें पेड़ नही बल्कि एक ऐसी मक्खी है। जिसके काटने से लोग अपनी आखों की रोशनी खो देते है। इस गांव में नेत्रहीनता का रोग फैला हुआ है।

पेड़

रिसर्च में ये खुलासा हुआ है कि ब्लैक फ्लाई नामक इस मक्खी के डंक में काफी जहर होता है। जिसका डंक लगने के कुछ समय के बाद उसका जहर तेजी से व्यक्ति के पूरे शरीर में फ़ैलते हुए  आंखो की नसों पर पड़ता है और नतीजतन लोग अंधे हो जाते हैं। ब्लैक फ्लाई (मक्खी) को बफैलो नैट के नाम से भी जाना जाता है। ये ग्रे, ब्राउन और यैलो कलर की भी होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here